'उड़ता पंजाब' में फिर साथ दिखेंगे 'कमीने' लवर्स?
खबर है कि अभिषेक पूरी कोशिश कर रहे हैं कि वो पीसी मैडम को अपनी फिल्म के लिए तैयार कर लें और अगर ऐसा हुआ तो यह वाकई में एक बड़ी बात होगी कि फिल्म कमीने की हिट जोड़ी एक बार फिर से पर्दे पर दिखायी देगी, जिसका लोग बेताबी से ना जाने कब से इंतजार कर रहे हैं।
मालूम हो कि करीना से ब्रेकअप होने के बाद शाहिद, प्रियंका के काफी नजदीक आ गये थें। कहा जाता है कि दोनों डेटिंग कर रहे हैं। लेकिन दोनों ने कभी भी अपने रिश्ते को खुलकर लोगों के सामने स्वीकारा नहीं लेकिन फिर भी दोनों को लेकर काफी बातें होती थीं लेकिन अचानक से दोनों अलग हो गयें लेकिन किस बात पर, आज तक किसी को पता नहीं हैं । खैर देखते हैं कि अभिषेक चौबे की मेहनत काम आती है कि नहीं। मालूम हो कि 'उड़ता पंजाब' पंजाब के युवाओं के कहानी है। शाहिद-प्रियंका ने इससे पहले 'कमीने' और 'तेरी मेरी कहानी' में साथ काम किया था।


Click it and Unblock the Notifications
