ड्रामा क्वीन वीना मलिक पर प्रशांत के अश्लील और संगीन आरोप
जिस पर प्रशांत सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है और कहा है कि वीना मलिक झूठी हैं, उन्होंने ट्विटर पर लिखा है कि अगर वीना मलिक अपनी इस गलती के लिए माफी नहीं मांगती है तो उनके पास कई सबूत हैं और उन्हें इंटरनेट पर अपलोड कर देंगे, यही नहीं प्रशांत ने यह भी लिखा है कि शायद वीना को याद नहीं है कि उनके घर की चाभी अभी भी उनके ही पास है इसलिए वीना को बचना है तो अपने घर का ताला चेंज कर लें।
मालूम हो कि हाल ही में वीना मलिक ने बशीर खान से शादी कर ली है जिसके तुरंत ही बाद प्रशांत, जो कि अपने आप को वीना का एक्स ब्वॉयफ्रेंड कहते हैं, ने कहा कि वीना शादी से पहले उनके बच्चे की मां बनने वाली थीं। साल 2012 में वीना गर्भवती थीं लेकिन तब बॉलीवुड और टॉलीवुड की कई फिल्में कर रही थीं जिसके कारण वह बच्चे के लिए तैयार नहीं थीं और इसलिए उन्होंने गर्भपात करवा लिया था।
लेकिन प्रशांत ने कहा कि वीना पैसों की लालची हैं, इसलिए उसने प्रशांत को छोड़कर बशीर खान से शादी कर ली है। प्रशांत ने यह भी कहा कि वीना उन्हें फोन पर काफी धमकाती भी रहती हैं जबकि वीना ने कहा कि प्रशांत औऱ वह दोनों भाई-बहन जैसे थे इसलिए प्रशांत की बातें सरासर झूठी और बेबुनियाद हैं। यही नहीं वीना के मुताबिक प्रशांत उनके फोटोग्राफर थे और एक समलैंगिक भी।


Click it and Unblock the Notifications
