बिहार के पूर्व DGP गुप्तेश्वर पांडे के साथ बिग बॉस फेम दीपक ठाकुर आए नजर, धड़ल्ले से वीडियो वायरल
बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशन गुप्तेश्वर पांडे एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। इस बार गुप्तेश्वर पांडे अपने म्यूजिक वीडियो 'रॉबिनहुड ऑफ बिहार' को लेकर इंटरनेट पर खूब छाए हुए हैं। उनका यह म्यूजिक वीडियो काफी वायरल हो रहा है
इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है म्यूजिक वीडियो 'रॉबिनहुड बिहार के' में गुप्तेश्व पांडे बिहार के गायक, गीतकार और म्यूजिक कंपोजर दीपक ठाकुर के साथ नजर आ रहे हैं। दीपक ठाकुर ने बॉलीवुड में अपनी पहचान फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से बनाई है। वह बिहार के मुजफ्फरपुर जिसे से तालुक रखते हैं।
गुप्तेश्वर पांडे पर फिल्माया गया यह गीत दीपक ठाकुर ने अपने यूट्यूब चैनल DT Production पर बीते रविवार, 20 सितंबर को रिलीज किया था। गुप्तेश्व पांडे पर फिल्माए गए इस गीत के रिलीज होते ही सुर्खियों के साथ यह विवादों आ गया, जिसके बाद दीपक ठाकुर ने इसे यूट्यूब से डिलीट कर दिया है। लेकिन अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह वीडियो कई बार शेयर किया गया है।


Click it and Unblock the Notifications











