अहमदाबाद प्लेन क्रैश में गुजरात के एक्स सीएम Vijay Rupani की मौत, सलमान खान ने कैंसिल किया इवेंट..

Vijay Rupani death Ahmedabad Plane crash- अहमदाबाद में एअर इंडिया के विमान क्रैश ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया है। लेकिन अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है कि इस प्लेन में बैठे गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है।
जी हां, इस खबर की पुष्टि दैनिक भास्कर की एक रिपोर्ट में की गई है। जैसे ही खबर सामने आई लोग हैरान हैं और समर्थक उनको लेकर शोक व्यक्त कर रहे हैं। विजय रुपाणी के निधन की पुष्टि बीजेपी के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने भी सोशल मीडिया पर की थी लेकिन ये पोस्ट कुछ ही देर में डिलीट कर दी गई। लेकिन अब पुष्टि हो चुकी है कि विजय रुपाणी इस दुनिया में नहीं रहे।
प्लेन क्रैश होने और यात्रियों के मरने की खबर के सामने आने के बाद ना सिर्फ आम जन मानस बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के कलाकार भी काफी दुखी हैं। कई सितारों ने इस खबर पर शोक व्यक्त किया है और सलमान खान ने तो अपने एक इवेंट कर कैंसिल कर दिया है।
इस हादसे की बात करें तो इसमें अब तक करीब 133 लोगों के मरने की खबर आ चुकी है और बाकियों कि तलाश करके पुष्टि होना अभी बाकी है। कई टीमें इस वक्त ग्राउंड जीरो पर हैं और अस्पताल में बेडों की संख्या बढ़ा दी गई है। जिस वक्त प्लेन क्रैश हुई उस वक्त विमान में करीब 242 पैसेंजर सवार थे। कहा जा रहा है कि शव इस तरह से झुलसे हैं कि बिना डीएनए टेस्ट के किसी पहचान करना मुमकिन नहीं होगा।
सलमान खान ने रद्द किया इवेंट
सलमान खान इस हादसे के बाद काफी दुखी हैं और मरने वालों के सम्मान में उन्होने एक बड़ा फैसला लिया है। जी हां, आज सलमान खान को मुंबई में इवेंट जाना था जो कि उन्होने रद्द कर दिया है। वो आज इंडियन सुपरक्रॉस रेसिंग लीग का उद्घाटन करने वाले थे। फिलहाल सभी लोग इस घटना के बाद काफी दुखी हैं।


Click it and Unblock the Notifications