..................... ex boyfriend paras kalnawat said his love for urfi javed was a childhood mistake at the age of 19 - Hindi Filmibeat

एक्स बॉयफ्रेंड पारस कलनावत ने उर्फी जावेद से हुए प्यार को कहा बचपन की भूल, बोले- 19 साल में कुछ समझ नहीं आता

उर्फी जावेद एक्टर पारस कलनावत की एक्स गर्लफ्रेंड थीं। हालांकि अब दोनों एक दूसरे के बारे में ज्यादा बात करते नजर नहीं आते हैं।

urfi javed
टीवी के हैंडसम एक्टर पारस कलनावत को सीरियल अनुपमा के चलते काफी पॉपुलैरिटी मिली है। लोगों ने सीरियल में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया था। हालांकि पारस अब वह शो छोड़ चुके हैं और उन्होंने डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा में हिस्सा लिया है। वह इस डांस रिएलिटी शो में डांसर के रूप में भी काफी मशहूर हो रहे हैं। पारस डांस शो में अपनी परफॉर्मेंस के लिए ही सुर्खियों में नहीं छाए हैं बल्कि वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। आपको बता दें कि टीवी एक्टर पारस का नाम सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद से कई बार जोड़ा जा चुका है। जानकारी के अनुसार उर्फी जावेद एक्टर पारस कलनावत की एक्स गर्लफ्रेंड थीं। हालांकि अब दोनों एक दूसरे के बारे में ज्यादा बात करते नजर नहीं आते हैं।

पारस ने अपने प्यार को कहा बचपन की गलती
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो पारस कलनावत की पिछले महीने डांस रिएलिटी शो झलक दिखला जा की लॉन्च पार्टी में एक्स गर्लफ्रेंड उर्फी जावेद के साथ मुलाकात हुई थी। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार पारस ने उर्फी जावेद के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर कई बातों का खुलासा किया है। पारस ने कहा है- उर्फी के साथ रिश्ते में रहना मेरी 'बचपन की गलती' थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने पार्टी में उर्फी से झगड़ा किया था तो उन्होंने कहा- हमने पार्टी में लड़ाई नहीं की। वह मेरे पास आई और मुझसे अच्छी तरह से बात की। लोगों ने मान लिया कि हम एक-दूसरे पर चिल्ला रहे हैं क्योंकि म्यूजिक बहुत तेज था और हमें सुनने के लिए सचमुच चिल्लाना पड़ रहा था। पारस ने आगे बताया- उर्फी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर झलक दिखला जा में मेरी परफॉर्मेंस की तारीफ करते हुए एक स्टोरी भी अपलोड की थी।

पारस का उर्फी के साथ था पहला रिलेशन
पारस कलनावत ने अपने और उर्फी के रिलेशनशिप के बारे में बात करते हुए कहा- मैं उर्फी के प्रति कोई खराब भावना नहीं रखता। मैंने लगभग पांच साल पहले उन्हें 6 महीने के लिए डेट किया था। हालांकि यह अजीब था, यह मेरा पहला रिलेशनशिप था। मैं उन्हें पसंद करने लगा था। तब मैं सिर्फ 19 साल का था लेकिन यह खत्म हो गया और अब मैं जिंदगी में आगे बढ़ गया हूं। उन्होंने आगे कहा- जब तक मेरे लिए मायने रखने वाले लोग मुझे जानते हैं और मैं खुद को एक इंसान के रूप में जानता हूं तो हक जताने से मैं कभी कतराता नहीं हूं। मेरी कई लड़कियां दोस्त हैं क्योंकि वह जानती हैं कि मैं कभी भी सीमा को पार नहीं करूंगा। पारस ने आगे कहा- मुझे नहीं पता कि उर्फी की जिंदगी में क्या चल रहा था जब उन्होंने मेरे बारे में ऐसा कहा। इसके अलावा, मैं अतीत के बारे में चिंता नहीं करता। मैं वर्तमान में जीना पसंद करता हूं। आज हम अच्छे दोस्त हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। जब मुझे कुछ डाउट होता है तो मैं उन्हें मैसेज भेजता हूं। मैं उनसे सुझाव मांगता हूं। आज हम दोनों जीवन में एक अच्छी जगह पर हैं।

Read more about: urfi javed
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X