''सलमान खान ने मेरा करियर बर्बाद कर दिया.. वह छोटी सोच के इंसान हैं....''
जी हां, यह कहना है एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट आकाशदीप सहगल का। टेलीविजन के जाने माने चेहरे आकाशदीप ने सलमान खान पर आरोप लगाते हुए कहा कि मैं कभी किसी का करियर बर्बाद करने के लिए PR नहीं रखता। मेरी सोच इतनी छोटी और गंदी नहीं है। मैं 10 लोगों को साथ लेकर नहीं चलता, कि मैं और ज्यादा पॉवरफुल दिखूं।
बता दें, आकाशदीप सहगल साल 2011 में बिग बॉस 5 में कंटेस्टेंट रह चुके हैं। शो के दौरान बिग बॉस के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान से आकाशदीप की काफी कहा सुनी हो गई थी। उनकी लड़ाई काफी बढ़ गई थी।
PICS: 'ट्यूबलाइट' की हीरोइन.. सलमान खान की खूबसूरत को- स्टार
आकाशदीप ने शो खत्म होने के बाद सलमान खान पर आरोप लगाया था कि सलमान ने उन्हें मारा है और demoralise किया है। 5 सालों के बाद भी आकाशदीप मानते हैं सलमान की वजह से उनका करियर खत्म हो गया।
गौरतलब है कि बिग बॉस खत्म होने के बाद आकाशदीप किसी टीवी शो में नजर नहीं आए। लिहाजा, अब हिंदी टेलीविजन से आगे बढ़कर आकाशदीप लगभग 7 सालों के बाद तमिल सिनेमा की ओर वापस जा रहे हैं। हम्मम्.. अब सलमान खान इन आरोपों पर क्या कहते हैं.. जानना दिलचस्प होगा।
खैर, करियर खत्म करना तो नहीं पता.. लेकिन अब तक सलमान खान ने इन सितारों का करियर बनाया जरूर है-


Click it and Unblock the Notifications












