फिर होगा डर से सामना, आने वाला है 1920 एविल रिटर्न्स
फिल्हाल भट्ट कैंप की परंपरा के अनुसार इस सीक्वल का भी अपनी पहली सीरीज से कोई लिंक नहीं है। जिस तरह राज़ के तीनों सीक्वल, मर्डर के दोनों सीक्वल, जिस्म के सीक्वल और जन्नत के सीक्वल का अपने पहले के सीक्वलों से कोई संबंध नीहीं था ठीक वैसे ही 1920 एविल रिटर्न्स भी 1920 से बिल्कुल अलग है। ये फिल्म 2 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में काफी समय बाद आफताब शिवदासानी नज़र आएंगे। आफताब के साथ टिया बाजपेयी, सागर साल्किया और विद्या मालवडे भी मुख्य भूमिका निभाएंगे।
फिल्म की कहानी जयदेव वर्मा (आफताब शिवदासानी) के इर्द गिर्द घूमती है जो एक मशहूर कवि है। जयदेव अपनी बहन करुणा (विद्या मालवडे)के साथ रहता है। एक दिन उसे एक झील के किनारे अज्ञात परिस्थितियों में स्मृती (टिया बाजपेयी) मिलती है। जयदेव उसे घर ले आता है और जब उसे पता चलता है कि स्मृती अपनी याद्दाश्त खो चुकी है तो वो उसका इलाज कराने के लिए शिमला के बड़े अस्पताल में ले जाने का फैसला करता है। रास्ते में वो एक गेस्ट हाउस में रुकते हैं और फिर वहां शुरु होती है रहस्यमयी वारदातें। अब जयदेव का स्मृती से क्या संबंध है और ये रहस्यमयी वारदातों के पीछे कौन है इन सभी सवालों का जवाब पाने के लिए इंतजार करिये नवंबर 2 को फिल्म के रिलीज होने का।


Click it and Unblock the Notifications












