असंभव को संभव कर दिया कैटरीना ने
कैटरीना कैफ.. आज बॉलीवुड का एक बड़ा नाम है। दौलत, शौहरत की बुलंदी पर विराजमान अभिनेत्री कैटरीना कैफ आज केवल बॉलीवुड के बाहर ही नहीं ब्कि बॉलीवुड में भी कई लोगों की रोल मॉडल हैं। जानी-मानी लेखिका और निर्देशिका जोया अख्तर भी कैटरीना कैफ की प्रशंसक निकली। जोया ने कहा कि कैटरीना ने हर असंभव चीज को संभव कर दिखाया है। जिसके लिेए वो ताऱीफ की पात्र हैं।
वरना कोई कैसे सोच सकता था कि आधी भारतीय और आधी ब्रिटिश कैटरीना कैफ, जिन्हें कि हिंदी नहीं आती हैं, एक दिन हिंदी फिल्मों के द्र्शकों के दिलों पर राज करेंगी। कैटरीना उन लोगों की मिसाल हैं जिन्हें कि खुद पर भरोसा होता है।
जोखा अख्तर के साथ पहले भी जिंदगी ना मिलेगी दोबारा...जैसी सुपरहिट फिल्म में काम कर चुकीं कैटरीना कैफ एक बार फिर से जोया के साथ 'बाम्बे टॉकिज' फिल्म में काम कर रही हैं। लघु फिल्मों पर आधारित इस फिल्म में कैटरीना की कहानी में एक दिलचस्प किरदार है जो कि एक छोटा लड़का है जो कि कैटरीना के हिट आयटम नंबर शीला की जवानी.. पर नाचता रहता है और कैटरीना जैसा बनना चाहता है।हिंदी सिनेमा के सौ साल पूरा होने पर 'बाम्बे टॉकिज' का निर्माण हो रहा है जिसमें लघु कहानियां होंगी। इस फिल्म में चार निर्देशक काम कर रहे हैं जिनके नाम हैं करण जौहर, अनुराग कश्यप, दिबाकर बैनर्जी और जोया अख्तर। फिल्म 3 मई को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications
