''सलमान खान के साथ काम करना हमेशा शानदार रहा है....''
सलमान खान प्रोडक्शन फिल्म में काम करने की बात पर अक्षय कुमार ने कहा कि सलमान खान के साथ किसी भी प्रोजेक्ट में जुड़ना शानदार रहा है।
साल 2017 की शुरुआत इस खुबखबरी के साथ हुई थी कि अक्षय कुमार एक फिल्म करने वाले हैं, जिसके प्रोडक्शन का जिम्मा करण जौहर और सलमान खान संभालेंगे। दोनों सुपरस्टार्स ने साथ काम करने की बात पर खुशी जताई थी।
ALERT: अक्षय कुमार की फिल्म 'गोल्ड'.. ये शानदार एक्ट्रेस होंगी हीरोइन!
बहरहाल, हाल ही में जब अक्षय कुमार से इस बारे में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- 'सालों से सलमान खान के साथ हर पार्टनरशिप शानदार रहा है.. हर तरह से। ये फिल्म भी कुछ अलग नहीं होगी। हम एक दूसरे के समय और टैलेंट की बहुत कद्र करते हैं। साथ ही फिल्म का सब्जेक्ट कुछ ऐसा है कि हम सब इसे लेकर बेहद उत्साहित हैं.. मैं इस फिल्म के शुरु होने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं..'

हम्म.. कोई शक नहीं कि फैंस भी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अफवाह थी कि फिल्म सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित होगी। लेकिन सलमान खान ने अजय देवगन से खास मुलाकात कर उन अफवाहों को शांत कर दिया। बता दें, यह फिल्म 2018 में रिलीज होगी।
यहां जानें 2018 में आने वाली बड़ी फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications