''हर निर्देशक को एक बार.. शाहरूख खान के साथ जरूर काम करना चाहिए..''
रईस के निर्देशक राहुल ढ़ोलकिया ने कहा, अपनी लाइफटाइम में हर निर्देशक को एक बार शाहरूख खान के साथ जरूर काम करना चाहिए।
रईस के निर्देशक राहुल ढ़़ोलकिया ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान शाहरूख खान की दिल खोलकर तारीफ की और कहा- अपने लाइफटाइम में हर निर्देशक को शाहरूख खान के साथ एक बार जरूर ही काम करना चाहिए।
शाहरूख खान के साथ सेट पर अनबन की खबरों से इंकार करते हुए राहुल ने कहा कि शाहरूख जितना मेहनती और अपने काम के लिए समर्पित इंसान आज तक नहीं देखा।
BOX OFFICE: 3 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ पाएंगे 'रईस' शाहरूख खान!

सिर्फ राहुल ही नहीं, बल्कि रईस के को- स्टार नवाजुद्दीन सिद्दिकी और माहिरा खान भी शाहरूख की तारीफ करते नहीं थक रहे। नवाज ने शाहरूख के बारे में बात करते हुए कहा कि- शाहरूख चूंकि थियेटर में काम कर चुके हैं.. इसीलिए जब तक एक सीन परफेक्ट नहीं हो जाता, वह टेक लेते हैं। उनके साथ काम करके लगता है 'एक्टर' के साथ काम कर रहा हूं।
वहीं, माहिरा खान ने कहा कि शाहरूख के साथ काम करके मैं बिगड़ गयी हूं। यदि मैं कोई सीन गलत करती थी, तो शाहरूख मुझे फिर से मौका देते थे, समझाते थे। उनके साथ काम करके ऐसा नहीं लगता कि किसी सुपरस्टार के साथ काम कर रही हूं।


Click it and Unblock the Notifications











