काजोल को भी है 'रानी' की बारात का इंतजार
जिन्होंने खुले आम अपनी चचेरी बहन रानी मुखर्जी की ना केवल तारीफ की बल्कि रानी और आदित्य के रिश्तों को लेकर भी बातें की औऱ सार्वजनिक मंच पर रानी से पूछ डाला कि वह शादी कब कर रही हैं आदित्य चोपड़ा से।
Did You Know: जब तक..की शायरी रानी के नाम
तस्वीरें- रानी मुखर्जी और काजोल की निजी जिंदगी
यह सब हुआ फिल्मकार करण जौहर के टीवी कार्यक्रम 'कॉफी विद करन' में। जहां उनसे पूछा गया था कि कुछ खास लोगों से आपको एक सवाल पूछने का मौका दिया जाए, तो क्या पूछेंगी?
जब करण ने रानी का नाम लिया तो काजोल का जवाब था, "आप शादी कब कर रही हैं, मैं भी जानना चाहती हूं?" करण ने तुरंत दूसरा सवाल दागा कि आदित्य चोपड़ा से क्या पूछना चाहेंगी, तब भी काजोल का जवाब यही था। काजोल के साथ करन का 'कॉफी विद करन' एपीसोड रविवार को प्रसारित होगा।
Did You Know: सुपरहिट फिल्म जब तक है जान...की शायरी तेरी आंखों... की शायरी आदित्य चोपड़ा ने रानी के लिए लिखी थी। शायरी की कुछ लाईनें हम आपके लिए लिख देते हैं।..
तेरी आंखों की नमकीन मस्तियां,
तेरी हंसी की बेपरवाह गुस्ताखियां,
तेरी जुल्फों की लहराती अंगड़ाईयां,
नहीं भूलंगा मैं,
जब तक हैं जान,
जब तक हैं जान,
जब तक हैं जान


Click it and Unblock the Notifications












