"आप मुझे 25 करोड़ देंगे तो भी छोटा रोल नहीं करूंगा", दमदार एक्टर ने कही दो टूक बात

Nawazuddin Siddiqui on small roles: नवाजुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के उन कलाकारों में हैं, जो किसी फिल्म में यदि दो मिनट का भी किरदार निभाते हैं तो वो यादगार बन जाता है। अपने 24 सालों के करियर में नवाज ने छोटे छोटे किरदारों के साथ ही शुरुआत की। कुछ फिल्मों में तो वो महज एक या दो मिनट के लिए दिखे। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता ने बयान दिया है कि वो अब छोटे रोल नहीं करेंगे।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने अपने निभाए किरदारों पर बात करते हुए कहा, "इस इंडस्ट्री में अपने करियर में, मैंने कई फिल्मों में काम किया है जहां मैंने छोटी भूमिकाएं की हैं। लेकिन अब बहुत हो गया। अब तो आप मुझे 25 करोड़ भी देंगे तो भी मैं छोटा रोल नहीं करूंगा।"
दमदार अभिनेता ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि पैसा और शोहरत आपके काम के नतीजे होते हैं। अगर आप सिर्फ अपना काम अच्छे से करते हैं तो पैसा और शोहरत आपके पीछे भागेंगे। अगर आप उनका पीछा करते हैं, तो आप उन्हें कभी नहीं पाएंगे, इसलिए बस अच्छा काम करते रहें। हम कभी-कभी जीवन भर पैसे और पॉपुलैरिटी के पीछे भागते हैं और कुछ नहीं पाते हैं। मेरा मानना है कि खुदी को इतना बढ़ाइए, खुद को ऐसा बना लो कि मनी और फेम आपके गुलाम बन जाए और आपके पीछे भागे।"
फिल्मों की बात करें तो, नवाजुद्दीन इस साल फिल्म 'हड्डी' में नजर आएंगे। अक्षत अजय शर्मा निर्देशित इस फिल्म को 2023 में रिलीज करने की प्लानिंग है। नवाज़ुद्दीन को आखिरी बार टाइगर श्रॉफ और तारा सुतारिया-स्टारर 'हीरोपंती 2' में देखा गया था।
'हड्डी' के अलावा उनके पास अभी 'टीकू वेड्स शेरू' और 'बोले चूड़ियां' जैसी फिल्में भी हैं। लेकिन रिलीज डेट्स फाइनल नहीं हैं। इतना ही नहीं, बल्कि नवाजुद्दीन को इंडो-अमेरिकन फिल्म 'लक्ष्मण लोपेज' (Laxman Lopez) में बतौर लीड एक्टर कास्ट किया गया है। इस फिल्म का निर्देशन रॉबर्टो जिरॉल्ट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












