..................... Even before the release, Bhola showed his magic, the theaters were full - Hindi Filmibeat

Bholaa: रिलीज से पहले ही भोला ने दिखाया अपना जादू, सिनेमाघर हुए फुल

Bholaa

Bholaa: अजय देवगन अपनी फिल्म भोला को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है, लेकिन फिल्म रिलीज से पहले ही अपना जादू दिखाने के लिए तैयार हैं, इस फिल्म से अजय देवगन फिर एक बार बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाएंगे।

दरअसल बात ऐसी है कि, दृश्यम 2 की सफलता के बाद अब अजय देवगन एक बार फिर से पर्दे पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। उनकी फिल्म 'भोला' 30 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

तब्बू और अजय देवगन स्टारर फिल्म की रिलीज का इंतजार लोग उस समय से ही कर रहे हैं, जब से फिल्म का ट्रेलर और पोस्टर्स रिलीज हुए है। 'भोला' की रिलीज हो 1 हफ्ता रह बाकी है, लेकिन लोगों में इस एक्शन फिल्म का कितना क्रेज है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी जोरो पर चल रही है, इतना ही नहीं, सिनेमाहॉल भी लगभग फुल हो चुके हैं। अजय देवगन खुद भी भोला को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। वह इस फिल्म में सिर्फ अभिनय ही नहीं कर रहे हैं, बल्कि उन्होंने खुद ही फिल्म का निर्देशन भी किया है।

अजय देवगन की भोला तमिल फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक है, जोकि पहले से ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध है। हालांकि, जिस तरह से फिल्म को रिस्पांस मिल रहा है, वह देखने लायक है, रिपोर्ट के अनुसार भोला ने अब तक एडवांस बुकिंग से तीन दिनों के अंदर ही 1 करोड़ के आसपास बम्पर कमाई की है।

जिस तरह से भोला की टिकट बिक रही हैं, उसे देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि अजय देवगन की ये फिल्म पहले दिन डबल डिजिट के साथ ओपनिंग कर सकती है।

रिपोर्ट्स की मानें तो अजय देवगन और तब्बू की फिल्म 'भोला' की अब तक 50 हजार से अधिक टिकट बिक चुकी हैं। ये फिल्म 2डी के साथ-साथ, 3डी में भी रिलीज होगी। फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read more about: bholaa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X