#Kartoot: ऐसे खोला अजय देवगन फैन्स ने काला चिट्ठा...सामने आई तस्वीरें
सारा मामला शुरू हुई इस मंगलवार को, करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल के टीज़र रिलीज़ होने के बाद। फिल्म को लेकर लोगों की प्रतिक्रिया अच्छी थी। लेकिन अगले ही दिन करण जौहर की टीम ने दावा किया की एक दिन में इस टीज़र को 8 मिलियन लोगों ने देख लिया।
कुछ लोगों को ये बात नामुमकिन लगी जिनमें ज़्यादातर थे अजय देवगन के शिवाय फैन्स। जिन्हें ये बात बिल्कुल समझ नहीं आ रही थी कि आखिर एक ही रात में करण जौहर की फिल्म के टीज़र को 80 लाख बार देखा कैसे गया।

बस सबने मिलकर जांच शुरू कर दी। और जो सामने आया उससे सब चौंक गए। सोशल मीडिया का गलत इस्तेमाल। शाम तक ट्विटर पर #AeDilHaiBombayVelvt ट्रेंड करने लगा।
[#Exposed: अजय देवगन ने रखे सुबूत करण जौहर ने KRK को दिए 25 लाख!]
मतलब ये कि इस फिल्म का हाल भी अनुराग कश्यप की बॉम्बे वेलवेट जैसा होगा जिसमें करण जौहर, अनुष्का शर्मा और रणबीर कपूर तीनों ही थे। और फिल्म फ्लॉप हो गई। सबको लगा कि ये कारनामा अजय देवगन के फैन्स कर रेह हैं।
उसके बाद #MostLovedADHMTeaser ट्रेंड करने लगा और पुराना वाला ट्रेंड गायब हो गया। माना गया कि करण जौहर फैन्स ऐसा कर रहे हैं। फिर मंगलवार रात को एक और हैशटैग ट्रेंड करने लगा #AeHitHaiMushkil और माना गया कि ये कारनामा भी अजय देवगन फैन्स का है।
अब हुआ ये कि अजय देवगन फैन्स का इस बात से कोई लेना देना ही नहीं था। वो केवल अपने स्टार अजय देवगन और शिवाय को लेकर ही काम करते हैं। अजय देवगन ने भी अपनी एक तस्वीर डाली और लिखा #Relaxed जिसका मतलब निकाला गया कुछ ऐसा-->[#JustChill: ये है अजय देवगन का जवाब, शिवाय Vs ऐ दिल है मुश्किल पर]
बहरहाल, अब आया अगला दिन जब DIRTY GAME BY KARAN JOHAR ट्रेंड करने लगा क्योंकि सबने सच्चाई सामने रखने का फैसला किया। पिछले सारे ट्रेंड का शिवाय की टीम से कोई लेना देना ही नहीं था। वो सब करण जौहर करवा रहे थे ऐसा शिवाय फैन्स का दावा था।
और उन्होंने ये बात हवा में नहीं बोली। सुबूत रखे। उनका कहना था कि करण जौहर की फिल्म की प्रचार टीम ने ही ये ट्रेंड पैसे देकर फैलाए ताकि फिल्म का प्रचार हो, चाहे नेगेटिव से ही सही। क्योंकि फर्क सिर्फ इस बात से पड़ना था कि कितने लोगों ने ट्वीट किया और कितनों ने रीट्वीट किया।
इसके बाद कुछ तस्वीरें वायरल हुई। ईमेल के स्क्रीन शॉट्स की। जिनमें साफ तौर पर दिख रहा है कि ऐ दिल है मुश्किल को ट्रेंड करवाने के लिए पहले नेगेटिव कैंपेन चलाया गया। एक मेल में लिखा है कि हर किसी को 2 ट्वीट करने है जिसमें रीट्वीट नहीं गिने जाएंगे और सबको अपने ट्वीट खुद लिखने होंगे। कॉपी पेस्ट का पैसा नहीं दिया जाएगा। इसमें लिखा है कि ट्वीट में #ADHMTeaser हैशटैग और @foxstarhindi को टैग करना होगा।
फिर एक और ईमेल की तस्वीर आई - जिसमें ADHM (ऐ दिल है मुश्किल) कैंपेन का ज़िक्र है। इस ईमेल के मुताबिक #AeHitHaiMushil ट्रेंड करना और Flop Teaser ADHM ट्वीट करना था। मेल में लिखा था कि हमें ऐ दिल है मुश्किल टीज़र के खिलाफ ट्रेंड करना है जो आज रिलीज हुआ है। ये भी बताया गया कि सबको ओरिजिनल ट्वीट करना है मतलब कहीं से कॉपी पेस्ट नहीं।
फिर अजय देवगन फैन्स ने दिखाया कि कैसे इन्हीं के अनुसार सारे ट्वीट किये गए। एक ही अकाउंट से पहले ऐ दिल है मुश्किल की अच्छाई की गई और फिर बुराई। यानि कि सब पैसे का खेल था। किसी को फिल्म से कोई मतलब नहीं था।
अब जब अजय देवगन खुद इस लड़ाई में कूद पड़े हैं तो देखना है कि ये मामला कहां तक जाएगा और क्या क्या सामने आएगा!


Click it and Unblock the Notifications







