PADMAVAT..करनी सेना की धमकी..फिल्म रिलीज हुई तो देश में होगे कर्फ्यू जैसे हालात
Recommended Video

करणी सेना ने एक बार फिर से पद्मावती का विरोध करने शुरु कर दिया है। आपको बता दें कि फिल्म बोर्ड ने पद्मावती का नाम बदलकर और इसमें कुछ कट्स लगाकर प्रस्तुत करने की अनुमति दी थी।
लेकिन एक बार फिर से करणी सेना की धमकी आई है कि अगर ये फिल्म रिलीज हुई तो ऐसा कुछ करेगे की देश में कर्फ्यू लग जाएगा। आगे ये भी कहा गया कि प्रधानमंत्री इस बात की गंभीरता को समझें वरना ये सही नहीं होगा।

करणी सेना के अध्यक्ष ने कहा कि वो संजय लीला भंसाली को वित्तीय आधार पर नुकसान पहुंचाएंगे क्योंकि उन्होने सामाजिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने की कोशिश की है।
गौरतलब है कि फिल्म को 25 जनवरी को रिलीज करने के लिए हरी झंडी मिल चुकी है जिसके बाद से करणी सेना में फिल्म पद्मावत को लेकर काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है।
आपको बता दें कि इसके पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से भी करणी सेना के अध्यक्ष ने मुलाकात की थी और पहाड़ी क्षेत्र में फिल्म को प्रतिबंधित करने की मांग की थी।


Click it and Unblock the Notifications