Ooo..'कुछ कुछ लोचा है' में सनी लियोन को टक्कर देंगी ये हॉट रॉकस्टार
[बॉलीवुड न्यूज] बॉलीवुड में 'बिकिनी गर्ल' की टैग से मशहूर एवलिन शर्मा अपनी अगली फिल्म में रॉकस्टार नजर आने वाली हैं। जी हां, 'ये जवानी है दीवानी' और 'यारियां' जैसी फिल्मों में बोल्ड एंड ब्यूटीफूल नज़र अाने वाली यह एक्ट्रेस इस बार कुछ अलग करना चाहती हैं। आपको बता दें, एवलिन सनी लियोन और राम कपूर की आगामी फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' का हिस्सा हैं।
सनी लियोन और राम कपूर की सेक्सी कॉमेडी फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' में एवलिन भी बतौर रॉकस्टार मुख्य रोल में नज़र आएंगी। अभी तक एवलिन को बॉलीवुड में अहम जगह मिल नहीं पाई है, लिहाजा इस फिल्म से उम्मीद की जा सकती है कि एवलिन दर्शकों के साथ साथ निर्देशकों को भी अपनी ओर ध्यान दिलाएं।
एवलिन ने हाल ही में अपने रोल के बारे में खुल कर बातें की। उन्होंने बताया कि, 'मेरे ख्याल से सभी कलाकार को अपने रोल में फिट होने के लिए कड़ी मेहनत करनी चाहिए। और फिल्म 'कुछ कुछ लोचा है' में मेरे रोल की वजह से मुझे बहुत कुछ करने का मौका मिला। मैंने इस फिल्म के लिए काफी मेहनत की है और निर्देशक देवांग ढोलकिया ने भी मुझे एक्सपेरिमेंट करने की पूरी आजादी दी।'
पढ़ें- सनी की सेक्स-कॉमेडी के लिए रहिए तैयार!
एवलिन ने बताया कि इस फिल्म वे आजकल के युवा रॉकस्टार जैसी दिखेंगी। वहीं, ढोलकिया ने भी एवलिन की तारीफ की और कहा कि इस फिल्म में एवलिन के कैरेक्टर को जिस तरह से शेप दिया गया है, उससे वह काफी खुश हैं। उनके मुताबिक, एवलिन को देख दर्शक चौंक जाएंगे।
बहरहाल, अब जब फिल्म में सनी लियोन और एवलिन शर्मा दोनों ही हों, तो फिल्म का इंतजार भी दर्शकों को रहेगा ही। बता दें, यह फिल्म 8 मई को रिलीज होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications

