..................... Evelyn Sharma reveals she has separate from husband Tushaan Bhindi after 5 years of marriage - Hindi Filmibeat

रणबीर कपूर की इस हसीना ने तोड़ी 5 साल की शादी, बोलीं- हम बच्चों की परवरिश साथ में करेंगे लेकिन...

Evelyn Sharma On Divorce With Husband: एवलिन शर्मा इस समय प्रभास की फिल्म 'साहो' में काफी ज्यादा पसंद की जा रही है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि अपनी फिल्मों से कहीं ज्यादा इस समय वह अपनी निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में है। दरअसल हाल ही में उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ा हुआ एक बड़ा अपडेट शेयर कर दिया है कि वह अपने पति के साथ तलाक ले रही है। इस खबर के सामने आने के बाद में हर कोई हैरान होता हुआ नजर आया।

Evelyn Sharma On Divorce With Husband

तलाक पर बोलीं एवलिन शर्मा

एवलिन शर्मा ने ये कंफर्म कर दिया कि वह अपने पति तुषान भिंडी के साथ में तलाक ले रही है। इस खबर को सुनने के बाद में हर कोई हैरान है। हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत के दौरान अभिनेत्री ने कहा कि "हां हमने रोमांटिक तौर पर अलग होने का फैसला लिया है। लेकिन हम दोनों अपने बच्चों को साथ में मिलकर बड़ा करने पर फोकस करेंगे। हम दोनों पूरी जिंदगी दोस्त बने रहेंगे। हम इस नई शुरुआत को जितना हो सके अमीकेबल रखना चाहते हैं। हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए।"

कब हुई थी एवलिन शर्मा की शादी?

एवलिन शर्मा ने साल 2021 में तुषान भिंडी के साथ में शादी कर ली थी। अब दोनों के दो बच्चे भी हैं। अभिनेत्री ने 5 साल बाद साल 2026 में पति से अलग होने का फैसला लिया।

एवलिन शर्मा का वर्कफ्रंट

अगर हम एवलिन शर्मा के वर्क फ्रंट की बात करते हैं तो आपको बता दें कि उन्होंने किस्सेबाज, जब हैरी मेट सेजल, कुछ कुछ लोचा है जैसी फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा उन्हें रणबीर कपूर के साथ में फिल्म ये जवानी है दीवानी में भी देखा गया था।

Read more about: evelyn sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X