जर्मनी में सेक्सी एवलीन का भी हुआ था यौन-उत्पीड़न..
एवलीन शर्मा की कातिल अदाएं
एवलिन ने कहा कि यात्रा के दौरान उन्हें लड़कों की एक टोली ने काफी परेशान किया। वह कहती हैं कि वह हैरान और सहमी हुई थीं। एवलिन ने कहा, "यह मेरी जिंदगी की अब तक की सबसे हिलाने वाली घटना है, विशेषकर इसलिए क्योंकि यह मेरे गृहनगर फ्रेंकफर्ट में घटी।"
उन्होंने कहा, "यह शर्मनाक है कि यह घटना दिनदहाड़े हुई, लेकिन सौभाग्य से, इससे पहले की कुछ गलत होता मैं वहां से निकल गई। लेकिन छेड़-छाड़ के दौरान लड़कों ने मेरे शारीरिक अंगों को काफी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। अभिनेत्री ने कहा कि युवकों ने अपने फोन से एवलिन की तस्वीरें लेनी शुरू कर दीं और एवलिन के मना करने के बावजूद ऐसा करते रहे। जब एवलिन ने आवाज उठाई तो युवकों ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
एवलिन 'फ्रॉम सिडनी विद लव', 'नौटंकी साला', 'ये जवानी है दीवानी', 'इश्क', 'यारियां' और 'मैं तेरा हीरो' सरीखी बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। पिछले दिनों खबर आयी थी कि एवलिन को कलर्स के डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा...के लिए एप्रोच किया गया है लेकिन एवलिन अपनी पहली सोलो हिरोईन वाली फिल्म डंक के चलते कलर्स को मना कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications
