नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट का हिस्सा बनीं एवलिन शर्मा
एक्ट्रेस एविलन शर्मा वॉशिंगटन डी.सी में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होस्ट की गई नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट का हिस्सा बनीं।
एक्ट्रेस एविलन शर्मा वॉशिंगटन डी.सी में डोनाल्ड ट्रंप द्वारा होस्ट की गई नेशनल प्रेयर ब्रेकफास्ट का हिस्सा बनीं। एवलिन पिछले एक सप्ताह से अमेरिका में हैं और केवल इसलिए सुर्खियों में बनीं रहीं क्योंकि उन्हें यूएस के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इनवाइट किया था।

आपको बता दें कि ये ईवेंट 1953 से हर साल होता आ रहा है। इस बार इस ईवेंट में एवलिन शर्मा ने शांति, विश्वास और क्रिश्चियन समुदाय के आदर्शों पर खुलकर बातचीत की।
इस ईवेंट के बारे में आपको बता दें कि एक क्रिश्चियन ऑग्रेनाइजेशन द फैलोशिप फाउंडेशन की ओर से इसका आयोजन किया जाता है और इसको होस्ट करने की जिम्मेदारी होती है यूनाइटेड स्टेट्स कांग्रेस की। इस बारे में और जानकारी देते हुए एवलिन के पब्लिसिस्ट ने बताया कि एवलिन ईसाई मत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
''काश रईस जैसी बड़ी फिल्में और भी मिले.. लेकिन ऐसा नहीं होगा....''
उन्होंने बताया कि अब से कुछ ही देर पहले उन्होंने लॉस एंजेलिस से वॉशिंगटन डीसी की फ्लाइट ले ली है। अब वॉशिंगटन में पहुंचकर वह यूएस प्रेसिडेंट के साथ खास ब्रेकफास्ट को अटैंड करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications












