VIDEO: नई दुल्हन कीर्ति की गाड़ी को किन्नरों ने घेरा, एक्ट्रेस के पास नहीं था कैश तो किन्नरों ने की ऐसी हरकत

Kirti Kharbanda Kinnar Video: बॉलीवुड अभिनेत्री कीर्ति ने कुछ ही दिनों पहले पुलकित सम्राट के साथ शादी रचाई है। जहां अभी तक हर कोई इनकी शादी और शादी के बाद की रस्मों की तस्वीरें और वीडियो देखने में लगे थे तो वहीं अब कीर्ति को मुंबई में स्पॉट किया गया और इस दौरान उनकी गाड़ी को किन्नरों ने घेर लिया।
शादी के बाद खुशियों वाले घर में दुल्हन को आशीर्वाद देने के लिए किन्नर जाते ही हैं ऐसे मे भला दुल्हनिया को देखकर किन्नर भला कैसे उन्हें आशीर्वाद ना देते। ऐसे में वो कीर्ति के गाड़ी के पास पहुंच गई और जिस तरह से कीर्ति ने उन्हें ट्रीट किया उनकी काफी तारीफें हो रही हैं।
हसीना ने इस दौरान अपनी गाड़ी का शीशा खोला और उनके पास जितना भी कैश था वो उन्हे दे दिया। इसके साथ ही कीर्ति ने उनसे कहा कि उनके पास कैश नहीं है। ऐसे में किन्नरों ने उन्हें शीशा से भर भर आशीर्वाद दिया। सोशल मीडिया पर कीर्ति का इस दौरान वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
बता दें कि कीर्ति और पुलकित दोनों 2019 में आई फिल्म 'पागलपंती' के सेट पर करीब आए थे, और फिर एक-दूसरे को डेट करने लगे थे। फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने इस रिश्ते की पुष्टि की थी। वहीं दोनों के वर्कफ्रंट की बात करें तो पुलकित सम्राट को आखिरी बार हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'फुकरे 3' में देखा गया था। वहीं कृति खरबंदा के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्द ही फिल्म 'रिस्की रोमियो' में एक्टर सनी सिंह के साथ नजर आएंगी।


Click it and Unblock the Notifications