गंगूबाई को लेकर ईटीवी और जीटीवी में लफडा़
ईटीवी में पिछले कई साल से एक मराठी शो कुमारी गंगुबाई नान मेट्रिक दिखाया जा रहा है तो दूसरी तरफ स्मृति इरानी भी जीटीवी के लिए एक नया कामेडी शो बाई बोले तो गंगूबाई को बना रही है. लेकिन यह शो शुरु होने से पहले ही मुसीबत से घिर गया है क्योंकि ईटीवी ने आरोप लगाया है कि उनके आइडिये की चोरी करके यह शो बनाया जा रहा है. इसके लिए ईटीवी ने जी टीवी को कानूनी नोटिस भी भेजा है.
बताया जाता है कि मराठी चैनल और निर्माता स्मृति इरानी की धोकाधडी से बेहद नाराज हैं क्योंकि स्मृति ने इसके लिए उनसे कोई अनुमति नही ली. निर्माता विद्याधर पाठारे ने कहा कि जब कोई शो बनाया जाता है तो उसके अधिकार चैनल से लेने पडते हैं. स्मृति ने उनका आइडिया ले लिया लेकिन चैनल से अनुमति नही ली. इसलिये ईटीवी ने स्मृति को नोटिस भेजा है.
लेकिन दूसरी तरफ जीटीवी के कार्यक्रम अधिकारी पर्ल शाही ने कहा कि उनका शो गंगुबाई ईटीवी के मराठी शो कुमारी गंगुबाई नान मेट्रिक से बिल्कुल अलग है. इस शो के केवल नाम में समानता है. उनका शो बाई बोले तो गंगूबाई जासूसी शो नही है. उनका शो घर में काम करने वाली एक महिला पर आधारित है जो कि पांच घरों में काम करके उनकी जीवन में बदलाव लाती है. यह एक भावनात्मक हल्की फुल्की कामेडी वाला शो है.
जीटीवी के इस शो को जनवरी 2008 से दिखाने की तैयारी चल रही है, बशर्ते कि यह विवादास्पद मामला सुलझ जाये तो..!


Click it and Unblock the Notifications