ईशा ने भरत संग लिए फेरे, मां हेमा ने नम पलकों से दी दुआएं

बॉलीवुड ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने आखिरकार बॉलीवुड के दिग्गज सितारों और अपने करीबी रिश्तेदारों की दुआओं के साथ अपनी जिंदगी के खूबसूरत मोड़ पर कदम रख दिया। आज यानि 29 जून को भरत तख्तानी और ईशा की शादी एक परम्परागत साउथ इंडियन रीति रिवाजों के साथ मुम्बई के इस्कॉन मंदिर में सम्पन्न हुई।

हेमा और धर्मैंद्र ने अपनी बेटी ईशा की शादी में सम्मिलित हुए सभी मेहमानों का बेहतरीन स्वागत किया साथ ही ईशा और भरत के खुशीभरे भविष्य की कामना भी की। मां हेमा ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा "ये शादी परम्परागत साउथ इंडियन तरीके से हुई और शादी में होने वाले रीति रिवाजों को बहुत लंबे तरीके से नहीं बल्कि सिर्फ खास रिवाजों को निभाया गया।"

क्लिक करें और देखें ईशा-भरत की शादी की तस्‍वीरें।

हेमा से ईशा के पराए हो जाने को लेकर पूछने पर हेमा ने कहा "ईशा शादी के मुम्बई में ही रहेगी मुझे इस बात की खुशी है कि वो हमेशा मेरे पास रहेगी। मेरी दुआ है कि ईशा और भरत हमेशा खुश रहें।"

इस शादी से जुड़ी छोटी छोटी बातों को लेकर काफी समय से मीडीया में खबरें शुरु हो चुकी थीं। आज इस शादी में बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ अपने बेटे अभिषेक बच्चन के साथ, मनोज कुमार, वैजयंति माला, फरदीन खान जैसे बॉलीवुड के दिग्गज शामिल थे। आज के इस खास दिन पर भी धर्मेंद्र कैमरों के सामने आने से कतराते रहे।

ईशा की शादी के बाद अब ईशा के रिसेप्शन और हनीमून की खबरें भी आनी बाकी हैं। फिल्हाल इस न्यूली मैरिड कपल को हमारी तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएँ।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X