..................... Mom wouldn't mind me being in live-in relationship: Esha | मां को 'लिव-इन' से ऐतराज नहीं: ऐशा - Hindi Filmibeat

मां को 'लिव-इन' से ऐतराज नहीं: ऐशा

By Staff

Esha Deol
ऐशा देओल का कहना है कि उनकी मां हेमा मालिनी को लिव इन रिलेशनशिप पर ऐतराज नहीं है। इतना ही नहीं ऐशा की इच्छा है कि उनका हमसफर उनके पिता की तरह हो।

ऐशा ने लिव-इन रिलेशनशिप के के पक्ष में अपने तर्क देते हुए कहाः मेरी मां आधुनिक सोच की हैं और यदि मैं शादी किए बगैर ही किसी एक व्यक्ति के साथ रहती हूं तो उन्हें बुरा नहीं लगेगा। मेरा मानना है कि किसी व्यक्ति के साथ कम से कम दो वर्षो तक रहने के बाद ही उससे शादी करने की बात सोचनी चाहिए।

उन्होंने कहाः किसी व्यक्ति से शादी करने के बाद तलाक लेने से अच्छा है कि पहले ही उस व्यक्ति को अच्छी तरह समझ लिया जाए। मैं प्रेम विवाह में यकीन करती हूं और एक ऐसे व्यक्ति की तलाश में हूं, जिसमें मेरे पिता के सभी गुण मौजूद हों।

ऐशा ने कहा कि उन्हें लगता है कि सभी लड़कियां चाहती होंगी कि उसके जीवन साथी में उसके पिता के सभी गुण मौजूद हों। यकीनन मेरी भी यही इच्छा है। ऐशा ने स्पष्ट करते हुए कहाः मेरे पिता एक ऐसे व्यक्ति हैं जो अब तक मेरे सबसे करीब रहे। मैं उनकी अच्छाइयों से पूरी तरह वाकिफ हूं इसलिए चाहती हूं कि मेरा हमसफर उनके जैसा हो।

ऐशा मशहूर फिल्म अभिनेत्री हेमा मलिनी और अभिनेता धर्मेद्र की पुत्री हैं।

आगे पढ़ें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X