हॉट रोल ही करना चाहती हैं ईशा गुप्ता

महेश भट्ट और मुकेश भट्ट की फिल्म जन्नत 2 से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाली ईशा गुप्ता का मानना है कि वो सेक्सी और हॉट फिल्मों के लिए ही बनी हैं। हाल ही में ईशा ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि वो हमेशा भट्ट कैंप के साथ काम करना चाहती हैं अगर वो उन्हें अच्छे ऑफर देते रहें।

ईशा गुप्ता ने भट्ट कैंप के साथ हाल ही में राज़ 3 फिल्म की थी जिसमें बिपाशा बसु और इमरान हाशमी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। राज़ 3 बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही। इसके बाद तो ईशा गुप्ता महेश भट्ट की फैन हो गई हैं और अब वो चाहती हैं कि भट्ट कैंप के साथ ही काम करती रहें। अपने एक इंटरव्यू के दौरान ईशा ने कहा "अगर वो (महेश भट्ट) मुझे अच्छे ऑफर देते रहे तो मैं उन्हीं के साथ काम करुंगी। ये ऐसे लोग हैं जिन्हें मैं कभी नहीं भूल सकती और जो मुझे कभी नहीं भूलेंगे। भले ही हम साथ काम करें या नहीं मुझे लगता है कि हमारा रिश्ता हमेशा अच्छा रहेगा।"

ईशा ने ये भी कहा "उन्होंने सिर्फ मुझे जन्नत 2 ही नहीं दी है बल्कि उन्होंने मुझे राज़ 3 भी दी है जो की उनकी बहुत हिट सीरीज रही है। ये दर्शाता है कि उन्हें मुझपर कितना भरोसा है।" बिपाशा बसु की ही तरह ईशा गुप्ता का लुक भी डस्की और सेक्सी है और भट्टे कैंप से बेहतर किसी एक्ट्रेस की खूबसूरती कोई और नहीं निखार सकता।

अब जबकि ईशा को ये लगता है कि वो सिर्फ हॉट और सेक्सी किरदारों के लिए ही बनी हैं तो भट्ट कैंप से बेहतर उन्हें और कौन इस तरह के किरदार दे सकता है और इसीलिए ईशा भट्ट कैंप की तारीफ करके खुद को उनसे जोड़े रखना चाहती हैं। फिल्हाल इस वक्त वो प्रकाश झा की फिल्म चक्रव्यूह की शूटिंग कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X