रेखा की दिवानी ईशा को एक्शन फिल्म की चाहत
जन्नत 2, राज 3d और चक्रव्यूह में बेहद बोल्ड नजर आने वाली अभिनेत्री ईशा गुप्ता की दिली इच्छा है कि वो पर्दे पर एक्शन रोल करे। ईशा ने कहा कि वो रेखा और श्रीदेवी से काफी प्रभावित हैं जिन्होंने पर्दे पर रोमांटिक किरदार के साथ एक्शन रोल भी किया है इसलिए उन्हें भी ऐसे रोल भाते हैं। ईशा ने कहा कि उन्हें हमेशा लीक से हटकर रोल अच्छे लगते हैं इसलिए वो एक्शन रोल करना चाहती हैं।
फिल्म के चरित्र को लेकर अक्सर किरदारों की बातें होती है लेकिन ऐसा सोचना गलत है क्योंकि पर्दे पर कलाकार चरित्र को जीता है, इसलिए अगर कोई खलनायक बनता है तो वो असल जिंदगी में भी खलनायक जैसा होगा यह सोचना बिल्कुल गलत है। ईशा ने कहा कि अगर उन्हें पर्दे पर निगेटिव किरदार मिले तो वो भी उसे निभाने की कोशिश करेंगी।मिस इंडिया ईशा गुप्ता को राज 3d में लोगों ने काफी पसंद किया है। ईशा ने फिल्म में इमरान हाशमी के साथ काफी गर्मा-गर्म सीन दिये थे तो वहीं चक्रव्यूह में वो एक दमदार पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में दिखायी पड़ी थीं। जबकि फिल्म 'राज 3' में अदाकारा ईशा गुप्ता ने इमरान हाशमी के साथ पूरे 20 मिनट का लंबा किसिंग सीन दिया था।


Click it and Unblock the Notifications
