सेक्सी ईशा बनना चाहती हैं एक्शन क्वीन
जन्नत, राज़ 3डी और चक्रव्यूह जैसी फिल्मों में अपनी सेक्सी अदाओं से सबके होश उड़ा देने वाली ईशा गुप्ता अब बॉलीवुड की एक्शन क्वीन बनना चाहती हैं। हाल ही में ईशा गुप्ता की फिल्म चक्रव्यूह रिलीज हुई हैं और इस फिल्म में ईशा ने एक पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका निभाई है। पुलिस के किरदार के बावजूद ईशा ने अपनी सेक्सी इमेज को भी बनाए रखा।
जन्नत के सीक्वल जन्नत 2 से ईशा ने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी और अपनी सबसे पहली ही फिल्म में ईशा ने अपनी अदाकारी और अपने अंग प्रदर्शन से खुद को बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी एक्ट्रेसेस में शामिल कर लिया। उसके बाद राज़ 3डी में भी बिपाशा बासु जैसी हॉट और स्टैब्लिश एक्ट्रेस के होने के बावजूद अपनी एक्टिंग के बल पर उन्होंने खुद को लाइमलाइट में रखा।
राज़ 3 में यूं तो ईशा गुप्ता का किरदार बंगाली हॉट बाला बिपाशा बासु के आगे फीका पड़ गया और फिल्म की सफलता का श्रेय बिपाशा को मिल गया लेकिन ईशा की एक्टिंग की तारीफ हर किसी ने की। इमरान के साथ ईशा के सीन्स को देख तो हर कोई दंग था।लेकिन शायद अपनी सेक्सी इमेज से अब ईशा बोर हो चुकी हैं और कुछ नया आजमाना चाहती हैं। वैसे भी इस वक्त बॉलीवुड में हर टॉप की एक्ट्रेस करीना से लेकर कैटरीना और प्रियंका एक्शन फिल्मों में अपना सिक्का आजमा चुकी हैं। तो शायद अब ईशा भी चाहती हैं कि कहीं वो इन हिरोइनों से पीछे ना रह जाएं। तो वो भी अब चाहती हैं कि एक्शन फिल्मों में अपना जादू चलाएं। तो आइये ईशा गुप्ता के अब तक के सपर को बारे में बात करते हैं और जानते हैं ईशा की ज़िंदगी और करियर से जुड़ी कुछ रोचक बातें।


Click it and Unblock the Notifications











