..................... Esha Gupta used to sleep in the room with her makeup artist, revealed about casting couch - Hindi Filmibeat

'मैने मेकअप आर्टिस्ट साथ कमरे में..' शूटिंग के दौरान एक्ट्रेस ने बार-बार किया ऐसा काम? डरकर लिया फैसला!

Esha Gupta Casting Couch: फिल्मों में और वेब सीरीज में धमाकेदार काम करके लोगों के दिल में अपनी जगह बनाने वाली एक्ट्रेस को लेकर इस वक्त एक तगड़ा खुलासा हुआ है। अभिनेत्री ने कास्टिंग काउच को लेकर एक ऐसा राज खोला था जो कि शायद सभी को हैरान करने वाला था।

Esha Gupta

हम बात कर रहे हैं अभिनेत्री ईशा गुप्ता की जिन्होंने खुलकर बताया कि वो पहली फिल्म की शूटिंग के दौरान अपने मेकअप आर्टिस्ट को अपने कमरे में सुलाती थीं। कास्टिंग काउच को लेकर बात करते हुए एक्ट्रेस ने कुबूल किया कि ऐसा अनुभव उनको भी दो बार हुआ है।

Also Read
'रेप केस दर्ज कराऊंगी..' 2 साल पहले रवीना टंडन के साथ हुई थी ये घटना, ड्राइवर को लेकर अब तोड़ी चुप्पी!
'रेप केस दर्ज कराऊंगी..' 2 साल पहले रवीना टंडन के साथ हुई थी ये घटना, ड्राइवर को लेकर अब तोड़ी चुप्पी!

ईशा ने इसके साथ साथ ये भी कहा कि जो बाहरी लोग होते हैं वो ज्यादा असुरक्षित होते है क्योंकि इंडस्ट्री की लड़कियों को ये लोग कुछ नहीं कह सकते हैं। उनके माता पिता यहीं के हैं और स्टार हैं तो वो उनको मार डालेंगे।

ईशा गुप्ता ने किया खुलासा..

एक्ट्रेस ने कहा, ''मेरे साथ दो लोगों ने ऐसा किया है। उनमें एक जो था.. खैर मैने फिल्म साइन तो कर ली थी लेकिन मुझे चालाकी वाला कदम उठाना था। मुझे ऐसी फील हुआ कि हम आउटडोर शूट कर रहे हैं तो मुझे उनके साथ अच्छा व्यवहार करना चाहिए। तो हो सकता है सब बदल जाए। मैने दिमा लगाया और कहा कि, मैं अकेले नहीं सोऊंगी क्योंकि मुझे डर लगता है और रात में नींद नहीं आती।'' इसके अलावा ईशा ने खुलासा किया कि, मैं अपने मेकअप आर्टिस्ट को अपने साथ कमरे में सुलाती थी। क्योंकि उनसे मैने कहा था कि मैं सो नहीं पाऊंगी।'' ईशा गुप्ता ने खुलकर अपनी बात साझा की। हालांकि वो मेकअप आर्टिस्ट स्त्री थी या पुरुष इसको लेकर ईशा ने किसी तरह का कोई खुलासा नहीं किया।

कई प्रोजेक्ट्स में किया धमाका

फिल्मों के अलावा बात करें तो ईशा गुप्ता ने आश्रम सीजन 2 में धमाका किया था और उनको काफी पसंद किया गया था। हनी सिंह के साथ मैनिएक गाने पर उनके डांस ने लोगों की नींदें उड़ा दी थीं। देखने वाली बात होगी कि आने वाले वक्त में वो किस प्रोजेक्ट का हिस्सा बनती हैं।

Read more about: esha gupta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X