सन्नी लियोन के साथ ऐशा गुप्ता भी दिखाएंगी जिस्म
महेश भट्ट की आने वाली फिल्म जिस्म 2 में सन्नी लियोन को लेने से बॉलीवुड पहले ही हलचल सी मच गई थी कि अब इस फिल्म से एक और सुपर मॉडल का नाम जुड़ने जा रहा है। ये कोई और नहीं किंगफिशर गर्ल ऐशा गुप्ता है जिन्हें महेश की इस फिल्म में लियोन के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।
ग्लैमर वर्ल्ड की इस गर्ल का कहना है कि वो इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्हें इस बात की खुशी है कि वो इतने बड़े कैम्प का हिस्सा बनने जा रही हैं। महेश भट्ट जैसे निर्देशक के साथ काम करने जा रही ईशा खुशी से फुले नहीं समा रहीं है।
ऐशा का कहना है कि महेश भट्ट ने पहले ही मुझे इस फिल्म की कहानी समझा दी है, और उन्होंने अपने रोल को भी समझ लिया है। आपको बता दें कि इस मॉडल ने 2007 में मिस इंडिया इंटरनेशनल का खिताब अपने नाम किया था। बॉलीवुड में इस बाला ने अपना कैरियर फिल्म हम आप और प्यार में उपेन पटेल के साथ शुरू किया था। इतना ही नहीं खबर तो यह भी है कि ऐशा इमरान हाशमी के साथ जन्नत 2 में भी नजर आने वाली हैं।


Click it and Unblock the Notifications