मुझे लग रहा था वो आंखों से ही मेरा रेप कर देगा - होटल के मालिक पर भड़कीं एशा गुप्ता
एशा गुप्ता को हाल ही में दिल्ली में एक अजीब वाकये से गुज़रना पड़ा। हुआ यूं कि एशा गुप्ता किसी होटल में थीं और खाना खाते वक्त किसी ने उनके साथ बद्तमीज़ी की। लेकिन बद्तमीज़ी ऐसी थी कि एशा कुछ कर भी नहीं पा रही थीं। दरअसल, वो आदमी केवल एशा को घूर रहा था और वो काफी असहज हो गईं।
इसके बाद एशा ने उसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जिससे कि उस आदमी की पहचान हो पाए। बाद में आदमी की पहचान हो गई और एशा ने उसे छोड़ा नहीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बारे में खुलकर बात की।
गौरतलब है कि एशा अपनी फिल्मों से ज्यादा बोल्ड तस्वीरों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में वे अपने न्यूड और टॉपलेस को सोशल मीडिया पर शेयर करने के बाद चर्चा में आई थीं। वहीं इसके बाद भी उन्होंने की बोल्ड फोटोशूट करवाए हैं। एशा गुप्ता अपनी बोल्डनेस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी निगेटिव रिएक्शन्स भी झेल चुकी हैं।
इसके बावजूद वो अपने ट्रोलर को जवाब देते हुए हॉट तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। एशा एक्ट्रेस के साथ-साथ सफ मॉडल भी हैं। जिसके चलते वे न्यूड और टॉपलेस फोटोशूट करवाती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











