मेरा स्किन टोन काला है, मुझे सेक्सी बोला गया, मेरी पूरी बॉडी का मेकअप किया जाता था
बॅालीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता फिल्म इंडस्ट्री में बतौर ग्लैमरस और बोल्ड एक्ट्रेसेस के तौर पर अपनी एक पहचान बना चुकी हैं। ईशा गुप्ता बॅालीवुड में काफी सालों से काम कर रही हैं। लेकिन फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान कायम करने के लिए ईशा गुप्ता को अपने रंग को लेकर भी आलोचना सहनी पड़ी है।
ईशा गुप्ता ने बताया है कि उन्हें ये गोरा दिखने की सलाह दी जाती थी। यहां तक कि उनकी पूरी बॅाडी का मेकअप भी किया जाता था। मेकअप आर्टिस्ट उनके डार्क रंग को छिपाने की कोशिश करते थे।

कई बार उन्हें अपने लुक के कारण टाइपकास्ट भी होना पड़ा है। बॅालीवुड हंगामा को दिए गए इंटरव्यू में ईशा गुप्ता ने अपने फिल्म इंडस्ट्री के खराब अनुभव का दर्द जाहिर किया है।

ईशा गुप्ता ने किया खुलासा
ईशा गुप्ता ने कहा है कि जब मैं शुरुआत में यहां आई तो कुछ एक्टर्स ऐसे थे, जिनके साथ मैंने काम नहीं किया था। लेकिन वो मुझे मिलकर बोलते थे कि तू अपना मेकअप थोड़ा काला करती है। गोरा किया कर।मुझे ये सुनकर लगता था कि यह क्या है? ईशा गुप्ता ने आगे कहा कि कई मेकअप आर्टिस्ट ऐसे थे जो मुझे गोरा दिखाने की कोशिश करते थे।

ईशा गु्प्ता ने बोला काला बोला जाता था मुझे
मेरे पूरे शरीर को उन्हें रंगना पड़ता था। मेरी बॅाडी की रंगत मेरे चेहरे से मिलती नहीं थी। ईशा ने फिल्मों के अनुभव के आधार पर बोला कि मैंने दो मल्टी स्टारर फिल्में की। मुझे बोला गया कि तुम सेक्सी हो। क्योंकि मेरा स्किन टोन काला है।हमारे देश में जिसे काला माना जाता है वो केवल सेक्सी या निगेटिव हो सकता है। गोरी रंग की लड़कियों को शरीफ माना जाता है।

ईशा गु्प्ता की तस्वीर
ईशा ने कहा है कि उम्मीद है कि ये चीजें जल्दी बदल जाएंं। आपको बता दें कि ईशा गुप्ता ने जन्नत 2 से अपना डेब्यू किया था। इमरान हाशमी के साथ ईशा गुप्ता की जोड़ी को पसंद किया है।जिस मल्टीस्टारर फिल्म की ईशा गुप्ता बात कर रही हैं उनके नाम हैं हमशक्ल्स और टोटल धमाल। ईशा गुप्ता इंटरनेट पर अपनी सेक्सी ग्लैमरस तस्वीरों के कारण भी छाई रहती हैं। जिसे इंटरनेट पर सबसे अधिक पसंद किया जाता है।


Click it and Unblock the Notifications