डायरेक्टर ने गाली दी, साथ सोने से किया मना तो निर्माता फिल्म से मुझे निकालना चाहता था- ईशा गुप्ता
बॅालीवुड एक्ट्रेस ईशा गुप्ता अपनी बोल्ड इमेज को लेकर लोकप्रिय हैं। ईशा गुप्ता ने अपने करियर की शुरुआत इमरान हाशमी की फिल्म जन्नत 2 से की थी। ईशा गुप्ता कई बार खुद के साथ हुए बॅालीवुड के खराब अनुभव पर भी बात कर चुकी हैं। इस बार भी ईशा गुप्ता ने अपने साथ 2 बार हुए कास्टिंग काउच के अनुभव को शेयर किया है।
ईशा गुप्ता ने एक इंटरव्यू में बातचीत के दौरान कहा है कि मैं करियर की शुरुआत में डरने का बहाना बनाकर मेकअप आर्टिस्ट के साथ अपना कमरा साझा कर रही थी। मेरे डरने की वजह एक इंसान था। ईशा गुप्ता ने बताया कि हमारे साथ कास्टिंग काउच होती इंडस्ट्री के बच्चों के साथ नहीं। क्योंकि वहां पर उनके माता-पिता आयेंगे और मार देंगे।

हमारे साथ यह होता था कि इसे काम चाहिए। ईशा गुप्ता ने बताया कि एक निर्माता ने उसके साथ नहीं सोने पर मुझे फिल्म से निकाल दिया। फिल्म की शूटिंग के बीच निर्माता ने आकर कहा कि उन्हें मेरे साथ काम नहीं करना है। ऐसे में निर्देशक ने ईशा गुप्ता का साथ दिया और निर्माता को मना कर दिया। निर्माता ने निर्देशक से पूछा कि जब मैं इसे फिल्म में नहीं चाहता तो यहां पर यह क्या कर रही हैं? निर्देशक ने कहा कि वो मेरी हीरोइन है।
ईशा गुप्ता ने यह भी बताया कि एक निर्देशक के साथ मेरा बुरा अनुभव था, जिसने मुझे सेट पर गाली दी थी। कई बार अलार्म मिस होने पर या फिर ट्रैफिक के कारण देरी हो जाती थी। जिसके कारण सहायक निर्देशक और मुख्य निर्देशक के बीच गलतफहमी बढ़ गई। एक बार कपड़ों के कारण मुझे देरी हो गई तो उसने मुझे फिर से गाली दी।
इतना ही काफी था मेरे लिए। मैंने उससे कहा कि दोबारा मुझसे बात मत करना। कभी मेरा अनादर मत करना। बाद में मैं वहां से चली गई। फिर निर्माता ने मुझे कॅाल किया और निर्देशक के माफी मांगने पर मैंने काम पर वापसी की।


Click it and Unblock the Notifications











