'बादशाहो' में अजय देवगन के साथ दिखेंगी ये एक्ट्रेस.. करीना, प्रियंका ने कहा NO
[बॉलीवुड न्यूज] कोई शक नहीं अजय देवगन बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक मंझे हुए एक्टर हैं। शायद ही कोई इनकी फिल्म ऐसी हो, जिसे दर्शकों ने पसंद नहीं किया हो। इस साल अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में एक है। वहीं, अजय अगले साल के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं। जी हां, यदि सब सही रहा तो 2017 में अजय देवगन की तीन फिल्में आने वाली है।
बादशाहो, गोलमाल 4 और सन्स ऑफ सरदार.. बहरहाल, हम यहां बात कर रहे हैं मिलन लुथरिया के निर्देशन में बन रही फिल्म बादशाहो की। फिल्म की रिलीज डेट 26 जनवरी फाइनल की गई है।
BOX OFFICE: शिवाय vs ऐ दिल है मुश्किल..
बहरहाल, फिल्म का सबकुछ फाइनल है, लेकिन जैसे ही बात एक्ट्रेसस पर आती है.. कंफ्यूजन शुरु हो जाता है। बता दें, इस फिल्म के लिए दर्जन भर से ज्यादा एक्ट्रेसस ना कर चुकी हैं। किसी के पास डेट नहीं है, तो किसी के पास कोई और कारण। फिल्म के लिए प्रियंका चोपड़ा का नाम सुझाया गया था, लेकिन व्यस्तता की वजह से उन्होंने न कर दिया।
फिर फिल्म के लिए करीना कपूर को अप्रोच किया गया, उन्होंने भी फिल्म से कन्नी काट ली। बता दें, फिल्म के लिए श्रुति हसन और लीजा हेडन लगभग फाइनल थीं। लेकिन फिर निर्देशक ने स्क्रिप्ट में कुछ फेरबदल किया और इन दोनों ने भी फिल्म छोड़ दी। ताजा खबरों की मानें तो 'बादशाहो' के लिए अब ईशा गुप्ता को फाइनल किया गया है।
यहां जानें अजय देवगन की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications













