Esha Gupta On Premanand Maharaj: ईशा गुप्ता ने दिया प्रेमानंद महाराज के हेल्थ अप्डेट, बोलीं- वो एकदम..
Esha Gupta On Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा बंद होने के बाद से उनके स्वास्थ को लेकर तरह तरह के अप्डेट्स आ रहे हैं। इन सबके बीच अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने प्रेमानंद महाराज को लेकर एक क्विक अप्डेट शेयर किया है। ईशा गुप्ता प्रेमानंद महाराज को मानती हैं।

ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम पर प्रेमानंद महाराज को लेकर अप्डेट दिया है। ईशा गुप्ता ने बताया है कि प्रेमानंद महाराज पूरी तरह से स्वस्थ हैं और फिलहाल एकांत में विश्राम कर रहे हैं।
ईशा गुप्ता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर लिखा है, 'राधे राधे. क्विक अपटेड। प्रेमानंद जी बिल्कुल स्वस्थ हैं और एकांत में आराम कर रहे हैं। प्लीज झूठी और निगेटिव खबरें फैलाना बंद करें। उनके सभी अनुयायियों से निवेदन है कि वो अपनी रोजाना की साधना को जारी रखें और सभी के लिए प्रार्थना करें। राधे राधे।'
जानकारी के लिए आपको बता दें कि ईशा गुप्ता के साथ साथ तमाम छोटे बड़े सेलेब्स प्रेमानंद महाराज के अनुयायी हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली- अनुष्का शर्मा, पारस छाबड़ा से लेकर आशुतोष राणा के नाम शामिल हैं।
कुछ दिनों पहले प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सामने आया था। इस दौरान उन्होंने हर किसी से सिर्फ और सिर्फ नामजप करने के लिए कहा है। प्रेमानंद महाराज ने कहा, "बिल्कुल चिंता ना करो, हम मिले ना मिले.. बोले ना बोले.. हम आप सबको बहुत प्यार करते हैं। यदि तुम्हें प्यार पर विश्वास है तो.. और सबको चाहिए कि श्री जी की कृपा प्राप्त हो और सब श्री जी के चरणो तक पहुंचे। अंतिम बात ये कि बिल्कुल चिंता नहीं करनी है।"
उन्होंने आगे कहा, "मैं मिलूं ना मिलूं.. बोलूं, ना बोलूं.. आऊं ना आऊं.. ना ये चिंता करनी है कि हमारा कैसे कैसे उत्थान होगा। बिना बोले तुम्हारे दिमाग में हम होंगे देख लेना। तुम वही करोगे जो गुरुदेव कहेंगे। आप बिल्कुल निश्चिंत रहिएगा। जो जहां जिस सेवा में है उस सेवा में रहिएगा। खूब नाम जप करो।"


Click it and Unblock the Notifications
