..................... Esha Gupta ने बॉयफ्रेंड के साथ पोस्ट कर दी इतनी हॉट तस्वीर Esha Gupta posted such a hot picture with her boyfriend, Fans reacting on this! - Hindi Filmibeat

Esha Gupta ने बॉयफ्रेंड के साथ पोस्ट कर दी इतनी हॉट तस्वीर, फैंस बोले- 'किस किस ने जूम..'

esha gupta

अभिनेत्री ईशा गुप्ता अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों के जरिए चर्चा में रहती हैं और कई बार देखा जाता है कि उनकी तस्वीरें फैंस को दीवाना कर देती हैं। ज्यादातर ईशा गुप्ता का हॉट और बोल्ड अवतार की लोगों को पसंद आता है। इस वक्त अभिनेत्री ने एक खास तस्वीर पोस्ट की है जिसमें उनके साथ उनके प्रेमी मैनुअल नजर आ रहे हैं। बता दें कि ईशा गुप्ता ने अपने बॉयफ्रेंड को इस तस्वीर के साथ जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

इस दौरान ईशा गुप्ता काफी हॉट लग रहीं हैं और चमकीली ड्रेस से लोगों का ध्यान आकर्षित कर रही है। ईशा गुप्ता के लुक की बात करें तो उन्होने काउच पर बॉयफ्रेंड के साथ बैठकर पोज दिए हैं और क्लीवेज लुक में वो बेहद अट्रैक्टिव ललग रहीं हैं।

अभिनेत्री ने इस तस्वीर के साथ एक कैप्शन लिखा है कि, ''जन्मदिन मुबारक हो मैनुअल। मुझे यह दिखाने के लिए धन्यवाद, कि एक व्यक्ति की सच्ची ताकत उसकी दया है, सच्ची दौलत ज्ञान है, और सच्ची सफलता शांति है.. आई लव यू।'' इसके साथ ही ये तस्वीर वायरल हो रही है और लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा है, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मैनुएल।' जबकि एक ने ईशा गुप्ता की तारीफ करते हुए लिखा है, 'हॉट।' एक ने लिखा, 'किस किस ने जूम किया है, लाइक करो।' लोगों के इन कमेंट्स पर ईशा गुप्ता ने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है।

वर्कफ्रंट पर आखिरी बार ईशा हाल ही में बॉबी देओल-स्टारर आश्रम में दिखाई दीं थी। प्रकाश झा द्वारा निर्देशित, वेब सीरीज में अनुप्रिया गोयनका, अध्ययन सुमन, दर्शन कुमार, सचिन श्रॉफ और त्रिधा चौधरी भी हैं। इस सीरीज का तीसरा सीजन काफी जल्दी सामने आने वाला है और ईशा गुप्ता इस सीजन में काफी दमदार किरदार करेंगी।

Read more about: esha gupta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X