टाइट ड्रेस में नन्हा सा पर्स लिए ईशा गुप्त का नया लुक, लोग बोले- अच्छा हुआ बाबा निराला कान्स नहीं गए.. वरना...

Esha Gupta Cannes 2023: बॉलीवुड अभिनेत्री ईशा गुप्ता इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में अपने हुस्न का परचम बुलंद कर रही हैं। हर दिन ईशा गुप्ता की एक से बढ़कर एक शानदार लुक की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आ रही हैं जो कि काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
ईशा गुप्ता का नया लुक
इसी कड़ी में अब एक बार फिर से ईशा गुप्त का नया लुक सामने आया है। अपने इस लुक की तस्वीरें खुद ईशा गुप्ता ने अपने फैंस के साथ शेयर की हैं। तस्वीरे सोशल मीडिया पर शेयर होते ही काफी तेजी से वायरल हो रही हैं।
बॉडीकॉन ड्रेस में ईशा गुप्ता
इन तस्वीरों में ईशा गुप्ता के लुक की बात करें तो ईशा इस दौरान बॉडीकॉन ड्रेस में बेहद बिंदास अंदाज में फ्रांस की सड़कों पर घूमती दिखाई दे रही हैं। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए ईशा गुप्ता मे कलरफुल हील्स और पिंक छोटा सा बैग कैरी किए दिखाई दे रही थीं।
मिल रहे हैं ऐसे रिएक्शन
ईशा गुप्ता के इस लुक को उनके फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने इसे आश्रम से जोड़ते हुए लिखा कि अच्छा हुआ बाबा निराला कान्स नहीं गए वरना ठीक नहीं होता।
छाई हैं ईशा गुप्ता की ये तस्वीरें
सोशल मीडिया साइट पर ईशा गुप्ता की यह तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं और फैंस जमकर इन तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं साथ ही ईशा के लुक की उनके स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं। जाहिर है कि ईशा अपनी बोल्डनेस के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications