Esha Gupta Joins File No. 323: अपनी बोल्ड इमेज को तोड़ेंगी ईशा गुप्ता, अनुराग कश्यप की फिल्म में एंट्री

esha-gupta-joins-file-no-323-with-anurag-kashyap-and-suniel-shetty-will-break-her-sultry-image

अनुराग कश्यप और सुनील शेट्टी की फिल्म फाइल नंबर 323 आजकल काफी चर्चा में है और अब रिपोर्ट्स की मानें तो कार्तिक के की इस फिल्म में ईशा गुप्ता की भी एंट्री हो चुकी है। ईशा गुप्ता इस फिल्म में मीरा नाम की एक लड़की का किरदार निभा रही हैं जो उनके पिछले सभी बोल्ड अवतार से काफी अलग होगा।

गौरतलब है कि ईशा गुप्ता काफी सालों बाद किसी फिल्म में नज़र आएंगी। हालांकि, हाल ही में प्रकाश झा की वेब सीरीज़ आश्रम में ईशा गुप्ता ने एक बार फिर से अपने बोल्ड अवतार के साथ हर किसी को चौंका दिया था।

बात करें File No. 323 की तो ये फिल्म साउथ के डायरेक्टर शंकर के असिस्टेंट कार्तिक डायरेक्ट कर रहे हैं। इस फिल्म के साथ कार्तिक डायरेक्टर के तौर पर अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। ये फिल्म कितनी भाषाओं में बनेगी फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है। फिल्म भारतीय अर्थव्यवस्था में करोड़ों का चूना लगाने वाले तीन भगौड़े बिज़नेसमैन - विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी की कहानी है।

फिल्म की अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन फिल्म लगातार अपने विषय के कारण चर्चा में है। इस फिल्म में अनुराग कश्यप, विजय माल्या का किरदार निभाने वाले हैं और सुनील शेट्टी उनके CA का। वहीं मेहुल चौकसी और नीरव मोदी की कास्टिंग के लिए अभी भी एक्टर्स की खोज की जा रही है।

बात करें ईशा गुप्ता की तो पहले अफवाहें थीं कि फिल्म में वो मेहुल चौकसी की गर्लफ्रेंड के किरदार में दिखाई देंगी। लेकिन अब ये सामने आ चुका है कि फिल्म में ईशा का किरदार मीरा नाम का होगा। ये किरदार मज़बूत होगा और शायद ये किसी ऑफिसर की भूमिका होगी। दूसरी तरफ, अभी फिल्म की घोषणा भी नहीं हुई है लेकिन मेहुल चौकसी के वकील ने इस फिल्म पर केस कर दिया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X