'सुपरकार्स' की सवारी करेंगी ईशा गुप्ता
अपने मादक हु्स्न और कटीली काया से तो ईशा गुप्ता ने उसी समय लोगों को घायल कर दिया था जिस समय उनकी फिल्म जन्नत 2 रिलीज हुई थी। लेकिन इस बार तो उन्होंने रफ्तार पर लगाम कसने का मन बना लिया है। खबर है कि मिस इंडिया इंटरनेशनल रह चुकीं बहुत जल्द ईशा गुप्ता टीवी पर एक शो को होस्ट करने जा रही हैं। शो का नाम है सुपरकार्स जो कि अक्टूबर में नेशनल जियोग्राफिक चैनल पर प्रसारित किया जायेगा।
हमेशा कुछ अलग हटकर दावा करने वाली ईशा ने कहा कि हमेशा तेज रफ्तार से ही आगे बढ़ना चाहती हैं इसलिए उन्होंने रफ्तार वाले शो को हरी झंडी दी है। आपको बता दें कि यह शो दुनिया के फार्सट कारों के बारे में है। जिसमें दुनियाभर के लोग भाग ले सकेंगे। ईशा पहली बार टीवी शो कर रही हैं।
फिल्म जन्नत2 के बाद ईशा 7 सितम्बर को प्रदर्शित होने वाली फिल्म राज 3 में नजर आने वाली है। फिल्म में उनके कोस्टार इमरान हाशमी ही है। फिल्म में ईशा की बोल्डनेस के चर्चे काफी हो रहे हैं। इसके बाद ईशा प्रकाश झा की फिल्म चक्रव्यूह में भी नजर आयेंगी।
आपको बता दें कि 4 मई 1985 को जन्मी ईशा गुप्ता ने 2007 में मिस इण्डिया इन्टरनेशनल का खिताब जीता था। उन्हें कई फैशन और एडशो में देखा जा सकता है। अपने डस्टी लुक के चलते वो हमेशा लोगों के बीच चर्चा का केन्द्र बनीं रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications