..................... Esha Gupta and Imran Khan’s club song in ‘Gori Tere Pyaar Mein’ | गोरी तेरे प्यार में..ईशा का होगा झक्कास डांस - Hindi Filmibeat

गोरी तेरे प्यार में..ईशा का होगा झक्कास डांस

ग्लैमरस अभिेनेत्री ईशा गुप्ता तो याद होगी ना आपको.. जी हां, वो ही जिन्होंने कि फिल्म राज 3 डी में इमरान हाशमी के साथ गर्मा-गर्म सींस देकर लोगों के दिलों में आग लगा दी थी। वह ही ईशा गुप्ता एक बार फिर से लोगों की धड़कनों को हिलाने के लिए तैयार हैं। खबर है कि अभिनेत्री ईशा गुप्ता बहुत जल्द आपको करण जौहर की फिल्म गोरी तेरे प्यार में.. में अपने लटके-झटके दिखाने को तैयार है।

खबर है कि गोरी तेरे प्यार में.. ईशा गुप्ता का एक तड़कता-भड़कता गाना होने वाला है जिसे कि ईशा ने कहा है कि यह गाना काफी हॉट है लेकिन इसे आप आयटम नंबर की संज्ञा नहीं दे सकते हैं।यह एक इंट्रों सांग है जो कि फिल्म की गति को आगे बढ़ाता है।

इसे मैं इंट्रों सांग इसलिए कह रही हूं कि क्योंकि इस गाने के जरिये ही फिल्म में हीरो इमरान खान की एंट्री होती है। इस फिल्म में करीना कपूर, इमरान खान और शक्ति कपूर की पुत्री शारदा कपूर लीड रोल में हैं।

15 नवंबर को रिलीज होने वाली यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा है। फिल्म को लेकर काफी उत्साहित ईशा गुप्ता ने दावा किया है कि इस फिल्म के जरिये बॉलीवुड में उनकी पहचान बदल जायेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X