हमशकल्स में ईशा की हॉटनेस को टक्कर देंगी पांच और हसीनाएं

Esha Gupta hotness in Humshakals challenged by five more hotties
साजिद खान की अगली फिल्म हमशकल्स में ईशा गुप्ता की हॉटनेस के चर्चे चारों तरफ हैं। हमशकल्स के ट्रेलर में ईशा के सेक्सी लुक को देख लोगों को पूरा यकीन है कि ईशा गुप्ता गजब ढाने वाली हैं। इससे पहले भी राज़ 2, जन्नत 2 आदि फिल्मों में ईशा गुप्ता ने काफी सेक्सी व हॉट अवतार धारण किया था जिसे देख लोग काफी इंप्रेस हुए थे। यहां तक कि ईशा ने सेमी न्यूड सीन्स देने से भी परहेज नहीं किया। हमशकल्स में भी ईशा गुप्ता काफी हॉट व सेक्सी दिख रही हैं लेकिन ईशा के साथ कुछ और भी सेक्सी व हॉट एक्ट्रेसेस हैं जो कि हमशकल्स में नज़र आएंगी।

ईशा गुप्ता की हॉटनेस के आगे हालांकि इन सभी एक्ट्रेसेस की हॉटनेस काफी फीकी पड़ सकती है लेकिन इसके बावजूद इन चारों हसीनाओं से आपको मिलवाना तो बनता है। तो पहली हसीना हैं राम कपूर। हैरान हो गये ना। राम कपूर ने हमशकल्स फिल्म में लड़की का रुप भी धरा है और इस रुप में वो बेहद ही प्यारे नज़र आ रहे हैं। हालांकि अपने वजन के चलते राम कपूर थोड़ा ज्यादा मोटे दिख रहे हैं लेकिन इसके बावजूद लड़की के रुप में जंच रहे हैं।

दूसरी हसीना है हमारे प्यारे रितेश देशमुख जो कि पहले भी कई बार लड़की के रुप में नज़र आ चुके हैं और लड़की के कपड़ों में वो काफी सेक्सी भी दिखते हैं। हमशकल्स में भी रितेश लड़की के रुप में काफी सेक्सी नज़र आ रहे हैं। अच्छी खासी बॉडी के साथ रितेश के ऊपर लड़कियों के किरदार भी काफी जंचते हैं। तीसरी हसीना के रुप में दिखेंगे सैफ अली खान। सैफ ने भी हमशकल्स की कॉमेडी में अपनी तरफ से तड़का लगाते हुए लड़की का रुप धरा है। जिसकी पत्नी इतनी सेक्सी व हॉट हो उसे तो सेक्सी दिखने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ी। उन्हें पता है कि किस तरह से लड़कियों की तरह हॉट दिखना है।

चौथी हॉट हसीना है बिपाशा बासु, उफ अब इनकी हॉटनेस के आगे ईशा का टिक पाना तो थोड़ा मुश्किल लग रहा है लेकिन दोनों ही एक्ट्रेसेस हॉटनेस के मामले में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देने को तैयार हैं। इसके अलावा पांचवी हॉटी हैं तमन्ना भाटिया, जो कि फिल्म में बिकनी के ऊपर भी कोटी और शॉर्ट्स पहने दिखेंगी। लेकिन वो भी हॉटनेस के मामले में किसी से कम नहीं। तो आप भी फिल्म के गाने और ट्रेलर देखिये और बताइये जरा कि आपको सबसे हॉट कौन लगा।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X