ग्लैमरस अवतार में नजर आईं ईशा..तस्वीर देखते रह जाएंगे आप
ईशा गुप्ता पिछले दिनों एनडीटीवी यूथ फॉर चेंज इवेंट में नजर आईं और इस दौरान वो बेहद खूबसूरत लग रही थीं। रेड ड्रेस में ईशा गुप्ता का ग्लैमरस अवतार हर किसी पर भारी पड़ गया। इस कॉन्कलेव का हिस्सा कई बड़ी हस्तियां बनीं।
[इस लिस्ट को देखकर आप सलमान-अजय देवगन का इंतजार करना छोड़ देंगे..गारंटी ! ]
इसमें कंगना रनौत, निर्देशक हंसल मेहता, एक्टर अर्जुन कपूर, अजय देवगन, इलियाना डिक्रूज, इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता, विद्युत जमवाल, रणदीप हुड्डा और फरहान अख्तर इस कॉनक्लेव का हिस्सा बनें।

आपको बता दें कि इसमें बादशाहो की पूरी टीम पहुंची थी। ईशा गुप्ता ने फिल्म के बारे में भी बात की और कहा कि फिल्म में आर्ट डायरेक्टर ने काफी मेहनत की है। ईशा गुप्ता पिछले काफी दिनों से अपनी बोल्ड फोटोशूट को लेकर चर्चा में थी।कुछ लोगों को उनकी फोटोशूट पसंद आई थी तो कइयों ने उन्हें ट्रोल भी किया था।
ईशा गुप्ता फिलहाल अपनी अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं। फिल्म में उनके अलावा इलियाना डिक्रूज भी लीड रोल में हैं। फिल्म एक सितंबर को रिलीज हो रही है।


Click it and Unblock the Notifications