..................... Esha Gupta- प्रोड्यूसर ने मांगा सेक्सुअल फेवर, मना करने पर फिल्म से निकाला Esha Gupta faced casting couch for two times, says Producer asked for sexual favours - Hindi Filmibeat

Esha Gupta- प्रोड्यूसर ने मांगा सेक्सुअल फेवर, मना करने पर फिल्म से निकाला, दो बार कास्टिंग काउच का शिकार..

esha gupta

ईशा गुप्ता को उनके अभिनय और बोल्डनेस के लिए जाना जाता है। लेकिन इस वक्त उन्होने एक बड़ा खुलासा किया है जोकि आपको हैरान करने के लिए काफी है। बात करते हुए ईशा गुप्ता ने खुलासा किया है कि वो इंडस्ट्री में दो बार कास्टिंग काउच का सामना कर चुकी हैं।

इसी को लेकर उन्होने बिना झिझकेर खुलकर बात की और डरा देने वाली घटनाओं की बात बताई है। आश्रम एक्ट्रेस ने बताया कि पहली बार वो कास्टिंग काउच की शिकार तब हुईं थीं जब एक फिल्ममेकर ने उनसे सेक्शुअल फेवर मांगा था।

जाहिर है कि ईशा गुप्ता ने इसको लेकर सीधा इंकार कर दिया था। ईशा इस दौरान स्पॉटबॉय से बात कर रहीं थीं और उन्होने बताया कि, 'फिल्म आधी पूरी हो चुकी थी। जब मैंने मना कर दिया तो को-प्रोड्यूसर ने प्रोड्यूसर से कहा कि वह मुझे फिल्म में नहीं देखना चाहते। मैं सेट पर क्या कर रही हूं?

इसके बाद कुछ मेकर्स ने तो मुझे फिल्मों में लेने से भी मना कर दिया। मैंने सुना था कि ये लोग मेरे बारे में कहते थे कि अगर मैं कुछ करूंगी ही नहीं तो मुझे फिल्म में लेने का क्या फायदा?" ईशा गुप्ता ने इसके अलावा एक खुलासा और किया और बताया, ''इस फिल्म के लिए वो बाहर शूटिंग कर रही थीं।

इस दौरान दो ऐसे लोग थे जिन्होने कास्टिंग काउच के लिए लंबी प्लानिंग की थी। मैं समझ गई थी लेकिन फिर भी मैंने फिल्म की क्योंकि यह उनकी तरफ से एक छोटा सा कदम था।' उन लोगों को लग रहा था कि आउटडोर शूट के दौरान मैं उन लोगों के प्लान में फंस जाऊंगी।

मैं भी होशियार थी, मैंने कह दिया कि मैं अकेले सोने नहीं जाऊंगी। मैंने अपने मेकअप आर्टिस्ट को अपने कमरे में सोने के लिए बुलाया।'' ईशा गुप्ता के खुलासे काफी चौकाने वाले हैं। उन्होने ये भी कहा कि ये लोग स्टारकिड्स के साथ ऐसा नहीं कर सकते क्योंकि वो लोग उनको मार देंगे।

Read more about: esha gupta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X