..................... Esha Gupta date night at Cannes 2023 with BF Manuel Campos Guallar in stunning dress see photos - Hindi Filmibeat

Esha Gupta: बोल्ड ड्रेस पहन बॉयफ्रेंड संग डेट पर निकली ईशा, होश उड़ाने वाले लुक को लेकर फैंस हुए क्रेजी

Esha Gupta

Esha Gupta: बॉलीवुड एक्ट्रेसे ईशा गुप्ता इन दिनों अपने कान्स फिल्म फेस्टिवल डेब्यू को लेकर लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं, उनके शानदार लुक की हर तरफ चर्चा हो रही है। ऐसे में एक बार फिर से ईशा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर अपनी डेट नाइट की बोल्ड फोटोज अपने बॉयफ्रेंड संग शेयर करके फैंस को दीवाना बना दिया है।

इस बात से तो कोई भी अंजान नहीं हैं कि, बॉलीवुड की हॉट हॉट गर्ल ईशा गुप्ता कैमरे के सामने अपने कातिलाना लुक से ऐसा कहर ढाती है कि देखने वाले उनके लुक के दीवाने हो जाते हैं।

ऐसे ही हाल ही में अपने सोशल मीडिया पर ईशा गुप्ता ने अपने होश उड़ाने वाले लुक की बोल्ड फोटोज शेयर की है, जिसमें वो बॉयफ्रेंड के साथ पोज देते हुए नजर आ रही हैं।

इन फोटोज में ईशा गुप्ता कैमरे के सामने ब्लैक कलर की एक्सपोजिंग हाई थाई स्लिट कट ड्रेस पहनी है, एक्ट्रेस की ये ड्रेस ना केवल साइड से बल्कि फ्रंट साइड से भी हद से ज्यादा एक्सपोजिंग और बोल्ड है।

इस सेक्सी और बोल्ड लुक को और भी शानदार बनाने के लिए ईशा ने हाई हील्स पहनी हैं और साथ ही बालों की टाइट पोनी बनाई हुई है, साथ में डायमंड के ईयररिंग्स पहने हुए हैं। इसके साथ ही हाथ में मैचिंग सिल्वर कलर का हैंडबैग पकड़े हुई हैं।

सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें ईशा ने शेयर की है, एक में ईशा अपने बॉयफ्रेंड के साथ नजर आ रही हैं और दूसरी में वह अकेली हैं। इन दोनों की ये तस्वीरें डेटनाइट की है जिसमें दोनों एक साथ काफी ज्यादा खुश नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया साइट पर ईशा गुप्ता की यह तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं और फैंस जमकर इन तस्वीरों पर प्यार लुटा रहे हैं साथ ही ईशा के लुक की उनके स्टाइल की तारीफ कर रहे हैं। जाहिर है कि ईशा अपनी बोल्डनेस के लिए हमेशा ही सुर्खियों में रहती हैं।

Read more about: esha gupta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X