गुरुदेव से मिलने पहुंची आश्रम की सोनिया, लोग बोले- बाबा निराला से मन भर गया क्या..

Esha Gupta Meets Sri Sri Ravi Shankar: ईशा गुप्ता बॉलीवुड इंडस्ट्री की एक मशहूर अभिनेत्री है और आपको बता दें कि उन्होंने कई सारी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों को छुआ है। लेकिन आपको बता दें कि वह सबसे ज्यादा चर्चा में मशहूर वेब सीरीज 'आश्रम' के चलते आई थी। जिसमें उन्होंने काफी बोल्ड सीन भी दिए थे। आज भी ईशा गुप्ता को इसी किरदार में पसंद किया जाता है।
ईशा गुप्ता को सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव देखा जाता है और आपको बता दें कि अक्सर वह अपने फैन्स के साथ में कुछ ना कुछ शेयर करते हुए भी नजर आ जाती है। अब इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है और आपको बता दें कि ईशा गुप्ता ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है।
इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि ईशा गुप्ता मशहूर गुरु श्री श्री रविशंकर के चरणों में बैठी हुई नजर आ रही है। लेकिन अब ईशा गुप्ता ने जैसे ही इस तस्वीर को शेयर किया वैसे ही यह वायरल हो गई और लोग उन्हें ट्रोल करने लगे। कुछ लोग तो इस तस्वीर के साथ में कयास लगाने लगे कि 'आश्रम 4' भी आने वाली है।
ईशा गुप्ता की इस तस्वीर पर लगातार लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं देते हुए नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि "बिल्कुल वैसा ही लग रहा है जैसा बॉबी देओल आश्रम में लग रहे थे।" एक अन्य यूजर कमेंट करते लिखता है कि "आश्रम का न्यू सीजन?" एक दूसरा यूजर कमेंट करता है कि 'रील वर्सेस रियल हो गया आज तो।"


Click it and Unblock the Notifications











