ईशा देओल के एक्स हसबैंड भरत तख्तानी को मिला नया प्यार? तलाक के एक साल बाद ही रोमांटिक तस्वीर वायरल!

Esha Deol

Esha Deol Ex Husband Bharat Takhtani- धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बेटी एक्ट्रेस ईशा देओल के लिए साल 2024 काफी बुरा था। बता दें कि उनका तलाक हुआ था और कई सालों के बाद वो अपने पति भरत तख्तानी से अलग हुईं थीं।

इसके बाद ईशा देओल लाइमलाइट में नहीं है और कुछ पता नहीं चल रहा है कि उनकी लाइफ में क्या चल रहा है। हालांकि अब एक तस्वीर भरत की सामने आई है जिसके बाद ये चर्चा हो रही है कि वो मूव ऑन कर चुके हैं। जी हां, एक मिस्ट्री गर्ल के साथ वो नजर आ रहे हैं और उनका वेलकम परिवार में करते हुए दिख रहे हैं।

बिजनेसमैन ने इस पोस्ट में एक लाल दिल वाले इमोजी के साथ लिखा, "मेरे परिवार में आपका स्वागत है। ये ऑफिशियल है।'' इस लड़की का नाम मेघना है। इसके बाद लोग चर्चा कर रहे हैं कि भरत को उनका नया प्यार मिल चुका है।

मेघना ने भी साझा की तस्वीर

मेघना ने भी इस तस्वीर को साझा करते हुए चुप्पी तोड़ी है और लिखा है, "यात्रा यहीं से शुरू होती है," कहा जा रहा है कि यह तस्वीर मैड्रिड, स्पेन में ली गई थी। भरत की इस तस्वीर के सामने आने के बाद ईशा देओल की तरफ से किसी तरह का कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है। देखने वाली बात होगी कि भरत अगली शादी कब तक करते हैं। हालांकि ईशा का नाम अभी तक किसी के साथ नहीं जुड़ा है। तलाक के बाद उन्होने मां हेमा मालिनी के साथ रहना शुरु कर दिया था। उनकी जिंदगी काफी उतार चढ़ाव वाली रही है और हमेशा नई नई मुश्किलों का सामना वो करती रही हैं।

ईशा भरत की शादी

साल 2012 में ईशा और भरत ने शादी की थी और ये शादी करीब 12 साल ही चली थी। उनकी इस शादी से दो बेटियाँ हैं जिनका नाम राध्या और मिराया। किसी ने सोचा भी नहीं होगा कि अचानक एक दिन दोनों ऐसे अलग हो जाएंगे। हालांकि उनके बीच क्या समस्याएं थीं इसको लेकर किसी तरह की कोई जानकारी सामने नहीं आई है। अब भरत फिर से इस लड़की को लेकर खबरों का हिस्सा बन गए हैं।

More from Filmibeat

Read more about: bharat takhtani esha deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X