'तुम खुश रहो, तंदुरुस्त रहो..' Esha Deol ने एक्स हसबैंड भरत तख्तानी के लिए किया ऐसा पोस्ट, आग की तरह वायरल

Esha Deol

Esha Deol wish Bharat Takhtani: तलाक के बाद ईशा देओल और उनकी पूर्व पति भरत तख्तानी को लेकर कई तरह की बातें की जा रहीं थीं। हालांकि मामला कितना भी बिगड़ गया हो लेकिन अब ईशा देओल और भरत की नजदीकियां फिर से बढ़ती हुईं नजर आ रही हैं।

दरअसल एक्ट्रेस की तरफ से एक पोस्ट सामने आया है जिसमें वो अपने पूर्व पति को विश करती हुई नजर आ रही हैं। इस पोस्ट के बाद लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। ईशा ने भरत तख्तानी के जन्मदिन पर ये पोस्ट किया था।

शायद किसी को यकीन नहीं आ रहा था कि इतने विवादों के बाद हुए तलाक के बाद कभी ईशा की तरफ से इस तरह का पोस्ट देखने को मिलेगा। उन्होने लिखा, ''हैप्पी बर्थ दादा टू माय बेबीज। खुश रहो, स्वस्थ रहो और आशीर्वाद बना रहे।'' इसके बाद लोग हैरान हैं। क्या दोनों को लेकर सब सही हो रहा है। बता दें कि हाल ही में एक और तस्वीर सामने आई थी जिसने सवाल खड़े किए थे।

साथ में दिखा था परिवार

इस एक तस्वीर ने धमाका किया था। कुछ दिनों पहले ईशा देओल के फैंस भी इस तस्वीर को देखकर दंग और खुश हुए थे। दरअसल ये तस्वीर किसी और ने बल्कि खुद भरत तख्तानी ने साझा की थी और इस दौरान उनके साथ ईशा देओल नजर आ रही हैं। कैप्शन में 'फैमिली' लिखा हुआ था जिसके बाद लोगों ने बातें की थीं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

हैप्पी बर्थडे विश करने के बाद लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''मुझे सेलिब्रिटी पत्नियों नया ग्रुप बहुत पसंद है, चाहे वह सुजैन खान हो, रीना हो, अमृता सिंह हो, ईशा देओल हो या अन्य जो सेलिब्रिटी पतियों से तलाक ले चुकी हैं और अब उनसे चिपकी नहीं हैं, न ही बैठकर उनके लिए रो रही हैं।'' एक ने लिखा, ''वह बड़ी इंसान है।'' एक ने लिखा, ''ये बड़े लोगो का समझ ही नहीं आता है पहले बदनाम करते एक दूसरे को मीडिया के सामने फिर बेबी बाबू शोना करने लगे कुछ दिनों बाद।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये पोस्ट...

Read more about: esha deol
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X