ईशा देओल ने की थी दो बार शादी, पति के अफेयर से टूट रहा रिश्ता? धर्मेंद्र-हेमा नहीं बचा पाए बेटी का घर!

Esha Deol Bharat Thaktani Separation Rumours: बी टाउन में रिश्ते बनना-बिगड़ना बहुत बड़ी बात नहीं है। अक्सर शादियां टूटने और डायवोर्स की खबरे आती रहती हैं। इसके साथ ही एक्सट्रा मैरिटल अफेयर इनका सबसे बड़ा कारण माना जाता है। अब ऐसी ही खबरे फिल्म इंडस्ट्री की देओल फैमिली की बेटी के घर से आ रही है। ईशा देओल की शादी खतरे में बताई जा रही है और कहा जा रहा है कि ये लगभग टूटने के ही कागार पर पहुंच गई है।
खबरें है कि ईशा के पति भरत तख्तानी का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है। खबरों के अनुसार एक्ट्रेस अपने पति भरत तख्तानी से अलग हो गई हैं। बॉलीवुड लाइफ और बॉलीवुड शादी डॉटकॉम में छपी एक खबर के अनुसार ये बातें तब सामने आई जब हाल ही में एक सोशल मीडिया यूजर ने रेडिट पर एक पोस्ट शेयर की और उसमें संकेत दिया कि, ईशा और भरत एक-दूसरे से अलग हो गए हैं। इसलिए वो अब पब्लिकली एकसाथ नजर नहीं आते। इतना ही नहीं इस पोस्ट में यूजर ने ये भी दावा किया है कि भरत अपनी वाइफ को धोखा दे रहे हैं।
यूजर ने अपनी पोस्ट में ये दावा भी किया कि, उन्होंने ईशा के पति भरत को न्यू ईयर के दिन बेंगलुरु की एक पार्टी में देखा था। जहां वो अपनी एक कथित गर्लफ्रेंड के साथ थे। साथ ही ये भी बताया कि भरत कि वो गर्लफ्रेंड बेंगलुरु में ही रहती हैं। हालांकि अभी तक इन खबरों पर देओल फैमिली में से किसी ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है।
सोशल मीडिया पर ये खबरें सामने आने के बाद यूजर्स ने इसपर प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी है। एक यूजर ने लिखा कि, 'भरत को देखकर तो लगता था कि वो अपनी फैमिली और वाइफ से बेहद प्यार करता है।' दूसरे ने लिखा, 'ईशा के साथ वो चीजें नहीं होनी चाहिए जो उसकी मां के साथ हुई..'
बता दें कि ईशा देओल ने 29 जून 2012 को भरत से शादी की थी। दोनों की शादी बेहद सादगी के साथ इस्कॉन टैंपल में की गई थी। वहीं शादी के पांच साल बाद ये कपल बेटी राध्या के पेरेंट्स बने और फिर साल 2019 में ईशा ने अपनी दूसरी बेटी मिराया तख्तानी को जन्म दिया था।


Click it and Unblock the Notifications