कांजीवरम लहंगा पहनेंगी ईशा देओल शादी में

ईशा देओल का फिल्मी करियर भले ही कुछ खास यादगार नहीं रहा लेकिन उनकी लीजेंड फैमिली के चलते उनकी शादी जरुर हर किसी के लिए यादगार होगी। बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल और धरम पाजी की बेटी ईशा देओल और भरत तख्तानी की शादी 29 जून को मंदिर में सम्पन्न होगी फिल्हाल शादी की रस्में शुरु हो चुकी हैं।

ईशा की शादी में कौन क्या पहनेगा ये इस हफ्ते का हॉट टॉपिक है। लेकिन सबसे खास बात ये है कि ईशा क्या पहनेंगी अपनी शादी में। फिल्हाल खबर है कि ईशा की शादी की ड्रेस नीला लूला बना रही हैं। ईशा की शादी की ड्रेस के बारे में बताते हुए नीता ने कहा कांजीवरम काफी खूबसूरत होती है लेकिन हम ईशा के लिए कोई स्टैंडर्ड लुक नहीं चाहते हैं।

Esha Deol-Bharat Takhtani

इसलिए हमने तीन कांजीवरम खरीदे हैं और उन्हें एक में ही मिलाकर डिजाइन किया है। वो इसमें काफी खूबसूरत दिखेंगी। इतना ही नहीं बल्कि हेमा मालिनी जो कि शॉपिंग के लिए चेन्नई गई थी अपने परिवार के सदस्यों के लिए भी कांजीवरम साड़ियां लेकर आई हैं।

हेमा ने डिजाइनर नीता को भी एक कांजीवरम साड़ी गिफ्ट की है और उनसे उसी साड़ी को पहनने के लिए कहा है। नीता सिर्फ ईशा के लिए ही नहीं बल्कि भरत तख्तानी के लिए और ईशा की बहन आहना देओल के लिए भी ड्रेस डिजाइन कर रही हैं।

ईशा और भरत की सगाई इसी साल फरवरी माह में हुई थी और 25 जून को संगीत सेरमनी थी जिसमें बॉलीवुड की कई बड़ी बड़ी हस्तियों ने भाग लिया। संगीत सेरमनी में हेमा और धर्मेंद्र के गानों पर काफी परफार्मेंस हुए साथ ही हेमा मालिनी ने भी डांस करके अपनी बेटी की संगीत सेरमनी में चार चांद लगाए। ईशा और भरत की तरफ से भी एक सांग परफार्म किया गया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X