So Sweet..अपने पति से ही दूसरी बार शादी करेंगी ये एक्ट्रेस..मौका भी है खास
ईशा देओल जल्द ही मां बनने वाली हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहती हैं।इसमें कोई शक नहीं है कि वो इस समय को पूरी तरह इंज्वॉय कर रही हैं। ईशा देओल ने कुछ दिनों पहले शेयर किया था जिसमें वो अपनी गोदभराई के लिए शॉपिंग करते नजर आ रही थीं।
[ Latest.. सलमान खान की 300 करोड़ी ब्लॉकबस्टर.. ताबड़तोड़ हो रही है तैयारी!]
ईशा देओल अपनी गोदभराई की रश्म को बेहद खास बनाना चाहती हैं इसलिए उन्होंने और भरत तख्तानी ने फैसला लिया है कि वो इस रश्म के अवसर पर दुबारा शादी के बंधन में बंधेगे। शादी पूरी तरह सिंधी रीति रिवाजों से होगी। उन्होंने एक लीडिंग मीडिया हाउस से बात करते हुए इस बात की जानकारी भी दी।

उन्होंने कहा कि "मेरी बिल्कुल पारंपरिक अंदाज में शादी हुई थी। मेरा कन्यादान पापा के गोद में बैठकर हुआ था। एक सिंधी पंडित हैं जो हिंद बोलना भी जानते हैं तो इस बारे मेरे ससुराल वाले भी समझ पाएंगे कि क्या हो रहा है।" ईशा देओल ने पहले भी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया था।
Recommended Video

वीडियो में उन्होंने बोला था कि वो बेबी की तस्वीर जरूर शेयर करेंगी और सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव भी रहेंगी। ईशा देओल हमेशा हर खास मौके पर तस्वीर जरूर शेयर करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications