..................... Esha Deol Was Not Allowed To Go Temple During Periods Esha Deol opens up on S*x Education - Hindi Filmibeat

'पीरियड्स में नहीं जाने दिया मंदिर' टॉप एक्ट्रेस बोलीं- पीरियड्स के बाद बाल धोकर ही पूजा...

Esha Deol Not Allowed To Temple During Period

Esha Deol Not Allowed To Temple During Periods: धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की बड़ी बेटी ईशा देओल इन दिनों काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी हुई है। दरअसल इसका कारण उनका लेटेस्ट इंटरव्यू है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ईशा देओल ने काफी सारे खुलासे कर डाले हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि पीरियड्स के दौरान उन पर काफी सारी बांदे से लगाई गई थी।

ईशा देओल का तो यह भी कहना था कि उनका घर महिलाएं चलाती है। साथ ही वह अपनी मां, जय चक्रवर्ती और अपनी आंटी के बीच में ही बड़ी हुई है। तब उनके घर में पीरियड्स पर खुलकर बात नहीं होती थी। Hautterfly के साथ इंटरव्यू के दौरान ईशा देओल ने बताया कि "पीरियड्स में हमें मंदिर जाकर प्रार्थना करने की इजाजत नहीं मिलती थी।"

ईशा देओल आगे बात करते हुए कहती है कि "पीरियड जब भी खत्म हो जाते थे तो हेयर वॉश करके ही पूजा की जा सकती थी। यह सिर्फ एक रूढ़िवादी तरीका है और मैं इसका पालन भी करती हूं। आप जिस तरीके से घर में रहते हैं अगर यह उसका एक हिस्सा है तो मैं इसका सम्मान भी करूंगी। भारत में आज भी काफी सारे घरों में इन परंपराओं का पालन होता है।"

इंटरव्यू के दौरान ईशा देओल ने सेक्स एजुकेशन को लेकर भी बात की और बताया कि इसके बारे में उन्हें अपने स्कूल में ही पता चला। एक्ट्रेस ने बताया कि "मैंने यह स्कूल में ही सीखा। मेरे स्कूल में सेक्स एजुकेशन पढ़ाया जाता था और वहां पर हमें सही वक्त पर सही चीजें भी बताई गई थी। यह बहुत जरूरी भी होता है।"

ईशा देओल बताती है कि "काफी सारे माता-पिता इस चीज को लेकर काफी अनकंफरटेबल महसूस करते हैं और उनको शर्म आती है।" अगर हम ईशा देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो आपको बता दें कि अब जल्दी ही वह फिल्मों में कम बैक करने वाली है।

Read more about: esha deol hema malini
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X