सगाई के बाद ईशा ने कहा धन्यवाद
बॉलीवुड की ड्रीमगर्ल हेमा मालिनी की बेटी ईशा देओल ने अपनी सगाई के बाद ट्विटर पर सबकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद व्यक्त किया है। आपको बता दें कि ईशा की सगाई भरत तख्तानी से हुई है जो कि बिजनेसमैन हैं।
ट्विटर पर ईशा ने धन्यवाद देते हुए लिखा है कि भरत और मेरी तरफ से लोगों को शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। रविवार को जुहू स्थित ईशा के आवास पर सगाई की रस्म अदा की गई। उनके विवाह की तिथि अभी तय नहीं हुई है। देंखे ईशा और भरत की सगाई की तस्वीरें
इस सगाई के समारोह में परिवार के कुछ करीबी सदस्यों और दोस्तों को आमंत्रित किया गया था। जया बच्चन ही सिर्फ बॉलीवुड की एक ऐसी हस्ती थी, जो सगाई समारोह में उपस्थित थी।
इस खुबसुरत अवसर पर ईशा सुंदर गुलाबी रंग की साड़ी पहने नजर आईं। वहीं उनके होने वाले पति भरत सफेद रंग की शर्ट, सफेद कोट और काले रंग की पैंट पहने नजर आए। हेमा ने अपने दामाद की प्रशंसा में यह भी कहा कि उनका दामाद बेहद ही सुंदर है।


Click it and Unblock the Notifications